IMD Rain Alert: शुरू झमाझम बारिश, अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में बरसेगा पानी

IMD Rain Update: अगले 5-6 दिनों तक देश की कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्य हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-06-15 11:13 GMT

बारिश (फोटो-सोशल मीडिया)

IMD Rain Update: कई हफ्तों की भीषण गर्मी के बाद अब जाकर देश के कई राज्यों में बारिश ने दस्तक दे दी है। 15 जून से तमाम राज्यों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान दक्षिण भारत में भी मानसून ने दस्तक दी है। उत्तर भारत में प्री मानसून होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी ज्यादा राहत मिली है।

ऐसे में मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक देश की कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश (Rain in Uttar Pradesh) , पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्य हैं।

कई राज्यों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। इस बारे में मौसम विभाग (IMD) ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अन्य इलाकों जैसे- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 16-18 जून के बीच झमक के बारिश होगी। साथ ही 17 जून को जम्मू, हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, रायलसीमा, माहे, केरल और कर्नाटक में लगातार बारिश होने के आसार हैं। 

15-17 जून : तेलंगाना में

15-18 जून : तमिलनाडू में

16-18 जून : उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली

16-19 जून : कर्नाटक 

18-19 जून : दक्षिणी कोंकण, गोवा

16-19 जून : झारखंड 

16-17 जून : बंगाल

15-19 जून : बिहार

15-20 जून : मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़

16-17 जून : उत्तराखंड में पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट


Tags:    

Similar News