2021 में चीन होगा खत्म: भारत की तैयारियां हो गई पूरी, सीमा पर होगा दुश्मन ढेर

भारत और चीन के जारी तनातनी अभी भी अपने चरम पर है। लेकिन अब 2020 में चीन के धोखे से सबक लेते हुए भारत ने अपनी तैयारियों को जोर दिया है। 2021 में पेइचिंग से निपटने के लिए अब तैयारियां शुरू कर दी हैं। चीन को अब भारत से डरना पड़ेगा, क्योंकि देश किसी कीमत पर दुश्मनों को कामयाब नहीं होने देगा।

Update: 2020-12-29 08:39 GMT
मई में बॉर्डर पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई खूनी संघर्ष में गलवान घाटी में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 40 चीनी जवान मारे गए थे।

नई दिल्ली। साल 2020 में लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के जारी तनातनी अभी भी अपने चरम पर है। लेकिन अब 2020 में चीन के धोखे से सबक लेते हुए भारत ने अपनी तैयारियों को जोर दिया है। 2021 में पेइचिंग से निपटने के लिए अब तैयारियां शुरू कर दी हैं। चीन को अब भारत से डरना पड़ेगा, क्योंकि देश किसी कीमत पर दुश्मनों को कामयाब नहीं होने देगा। चाहे जैसी भी परिस्थितयां हो, हर मुश्किल का सामना करने के लिए भारत की तैयारी है।

ये भी पढ़ें... नौसेना में लेफ्टिनेंट बना ये क्रिकेटर, इसलिए मिली ये उपाधि, खेली थी यादगार पारी

लद्दाख जैसी घटनाएं आगे और भी हो सकती

बीते कई महीनों पहले से लद्दाख पर जारी तनाव को लेकर हुई वार्ता से भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। मई में बॉर्डर पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई खूनी संघर्ष में गलवान घाटी में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 40 चीनी जवान मारे गए थे।

लेकिन अब धोखेबाज चीन से भारत बिल्कुल चौकन्ना हो गया है। देश में ऐसी तैयारी कर ली है जिससे भारत की सीमाएं एकदम महफूज रहें। ऐसे में रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि लद्दाख जैसी घटनाएं आगे और भी हो सकती हैं। असल में चीन अपनी हरकतों से भारत को वन बेल्ट वन रोड प्लान में शामिल कराने की कोशिश में है।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...सेना को मिली नई कार्बाइन: अब बिना रुके धड़ाधड़ फायरिंग, नहीं थकेंगे जवान

पाकिस्तान से भी निपटने के लिए तैयारी

दगाबाज चीन की नापाक चालाकियों से सबक लेकर भारत ने सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम तेजी से चला रहा है। जिसके चलते लद्दाख सीमा पर सैनिकों को हथियार से लेकर तमाम जरूरी चीजों की आपूर्ति और सीमाई इलाके में कम्युनिकेशन लाइन को भी मजबूत बनाया जा रहा है। वहीं कम्युनिकेशन के मजबूत होने से समय पर जरूरी सहायता सीमा के इलाके में पहुंचाई जा सकती है।

चीन के साथ ही भारत ने अब पाकिस्तान से भी निपटने के लिए तैयारी कर ली है। मौजूदा सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे (Army Chief Manoj Mukund Naravane) भी कई बार दो फ्रंट की तैयारियों को लेकर बयान दे चुके हैं। बता दें, हाल में ही सेना प्रमुख ने लेह का भी दौरा किया है।

ये भी पढ़ें...सेना पर बम धमाका: CRPF पार्टी पर हुआ ग्रेनेड हमला, खून से लथपत हुए जवान

Tags:    

Similar News