TikTok-PubG पर खतरा: चीनी ऐप्स का बहिष्कार शुरू, इन ऐप का हुआ ये हश्र

भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच अब भारतीयों ने चीन को सबक सिखाने की ठान ली है। भारत में अब लोगों ने चीनी उत्पादों को खरदीने पर बैन लगाना शुरू कर दिया है।

Update: 2020-06-26 08:13 GMT

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच अब भारतीयों ने चीन को सबक सिखाने की ठान ली है। भारत में अब लोगों ने चीनी उत्पादों को खरदीने पर बैन लगाना शुरू कर दिया है। वहीं इसी क्रम में अब चाइनीज ऐप का भी बायकॉट करना शुरू कर दिया है। जिसेक बाद TikTok, Helo, Likee और PubG जैसे पॉपुलर चीनी ऐप्स के Downloads में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी आतंकी हमला: सेना की टुकड़ी पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हाई अलर्ट जारी

तनाव खत्म होने के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना

चीनी ऐप्स कंपनियों के लिए भारत हमेशा से ही एक बहुत बड़ा बाजार रहा है। लेकिन अब यहीं पर चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार तेजी से किया जा रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच तनाव की खत्म होने के बाद हालात में सुधार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Health is Wealth: कोरोना और बारिश की रिमझिम, यहां जानें कैसे रखें अपना ध्यान

इन ऐप्स के डाउनलोड में आई भारी गिरावट

SensorTower की रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक और हेलो ऐप के Downloads में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बिगो लाइव, Likee, PubG जैसे ऐप्स के डाउनलोड्स में भी जून महीने में भारी गिरावट आई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस चाइनीज ऐप के डाउनलोड में कितनी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: इमरान की बेशर्मी: इसको दे दिया शहीद का दर्जा, अब हो रही थू-थू

किस ऐप के डाउनलोड्स में आई कितनी गिरावट

Bigo Live- इस ऐप के अप्रैल महीने में 25 लाख, मई में 26 लाख, वहीं जून में (एक से 22 जून तक) 18 लाख डाउनलोड्स हैं।

Helo- इस ऐप के डाउनलोड में मई से 22 जून तक 38 फीसदी की गिरावट आई है। अप्रैल में 1.66 करोड़, मई में 1.49 करोड़, जबकि 22 जून तक 92 लाख डाउनलोड्स हो गए हैं।

Likee- लाइकी के अप्रैल महीने में 67 लाख, मई में 70 लाख डाउनलोड्स थे, जबकि 22 जून तक डाउनलोड्स 43 लाख तक आ गए हैं।

TikTok- टिकटॉक ऐप भारत में बहुत ज्यादा यूज किया जाता है। लेकिन मई से जून तक इस ऐप के डाउनलोड्स में 38 फीसदी की गिरावट हुई है। अप्रैल महीने में 2.35 करोड़, मई में 2.24 करोड़ डाउनलोड थे, जबकि 22 जून तक 1.39 करोड़ डाउनलोड्स हो गए हैं।

PUBG- पबजी के अप्रैल महीने में 99 लाख, मई में 1.22 करोड़ डाउनलोड्स थे जबकि 22 जून तक में 66 लाख डाउनलोड्स मिले हैं।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: कोरोना वैक्सीन की बनेगी 4 अरब खुराक, ये दवा कंपनी कर रही बड़ी तैयारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News