भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड: साल के पहले दिन किया ये कारनामा, बना विश्व में अव्वल

नए साल के मौके पर भारत ने विश्व के सभी देशों को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, विश्व में 1 जनवरी 2020 को 3 लाख 86 हजार बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें भारत में बच्चों के जन्म की संख्या सबसे ज्यादा है। भारत में एक दिन में यानी नए साल के दिन 69 हजार नवजातों की किलकारियां गूंजी। 

Update: 2020-01-02 10:53 GMT

दिल्ली: नए साल के मौके पर भारत ने विश्व के सभी देशों को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, विश्व में 1 जनवरी 2020 को 3 लाख 86 हजार बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें भारत में बच्चों के जन्म (Babies Born) की संख्या सबसे ज्यादा है। भारत में एक दिन में यानी नए साल के दिन 69 हजार नवजातों की किलकारियां गूंजी।

भारत में जन्मे 17 % बच्चे:

नया साल भारत में कई परिवारों के लिए खुशियों का सबब बना। यूनिसेफ ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके आधार पर विश्व के बाकी देशों के मुकाबले बच्चों के जन्म के आंकड़े में भारत अव्वल है। यहां एक जनवरी को 69,000 बच्चे पैदा हुए, जब कि पूरे विश्व भर में 3860000 बच्चों का जन्म हुआ। इस आधार पर भारत में 17 फिसदी बच्चों का जन्म हुआ। वहीं भारत के बाद चीन दूसरे नम्बर का देश रहा। चीन में 44,760 बच्चों ने जन्म लिया।

ये भी पढ़ें: मोदी के 3 बड़े फैसले! 2020 में मचाएंगे धमाल, तीसरे से विपक्षियों को लगेगी मिर्ची

भारत के अलावा ये देश टॉप 10 में शामिल:

भारत और चीन के बाद तीसरे स्थान मिला नाइजीरिया को, जहां साल के पहले दिन 20,210 बच्चों ने जन्म लिया। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल है। पाक में 14,910 बच्चे हुए। इसके अलावा इंडोनेशिया में 13,370 नवजात, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में 11,280, कांगो में 9,400, इथोपिया में 9,020 और बांग्लादेश में 8,370 बच्चों का जन्म हुआ।

गौरतलब है कि ये आंकड़ा बच्चों के कल्याण के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने अपनी रिपोर्ट में जारी किया।

ये भी पढ़ें: ममता को शाह देंगे मात! पकड़ लिया बंगाल की नब्ज, कर रहे अब ये काम

भारत में बच्चों की मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं:

भारत में बच्चों की मौत के आंकड़ों का स्तर भी इसी से समझा जा सकता है कि हाल में ही राजस्थान के कोटा में एक माह में 100 बच्चों की जान चली गयी। बात यूनिसेफ की रिपोर्ट की करें तो साल 2016 में हर दिन 24 घंटों के भीतर अनुमानित 2,600 बच्चों की मौत हुई। लगभग 20 लाख नवजात शिशुओं के लिए उनका पहला सप्ताह ही उनका आखिरी था।

ये भी पढ़ें: इस दिन से सस्ता होगा केबल कनेक्शन, अब मात्र इतने रुपए में दिखेंगे सारे TV चैनल

Tags:    

Similar News