भारत ने बनाया रिकॉर्ड: वैक्सीनेशन में सबसे आगे, एक दिन में लाखों का हुआ टीकाकरण

टीकाकरण अभियान के 56वें दिन 16 लाख 39 हजार 663 हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई है। इसके साथ ही चार लाख 13 हजार 874 हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

Update: 2021-03-13 11:34 GMT
भारत ने बनाया रिकॉर्ड: वैक्सीनेशन में सबसे आगे, एक दिन में लाखों का हुआ टीकाकरण

नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन जारी है। अगर भारत की बात की जाए तो देश में 16 जनवरी 2021 से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत अब तक करोड़ों लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। फिलहाल देश में वैक्सीनेशन का दूसरा फेज चल रहा है।

भारत ने बनाया ये रिकॉर्ड

दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर ऐसे लोगों को वैक्सीन दी जा रही है, जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जाहिर है कि देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत महामारी के खिलाफ जारी जंग में तेजी आई है। इस बीच भारत ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है और वो है एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाने का।

यह भी पढ़ें: NCB के एक्शन से कांप उठे नशे के सौदागर, यहां रेव पार्टी से दबोचे गए 5 ड्रग्स सप्लायर

(फोटो- सोशल मीडिया)

एक दिन में 20 लाख से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत शनिवार को बीस लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक के साथ भारत ने शुक्रवार को एक ही दिन में सबसे अधिक टीकाकरण किया। मंत्रालय ने बताया कि 30,561 सत्रों के माध्यम से शुक्रवार यानी 12 मार्च को 20 लाख 53 हजार 537 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा का ऐलान: बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला, जानें कब से होगी शुरुआत

56वें दिन इन्हें दिया गया टीका

टीकाकरण अभियान के 56वें दिन 16 लाख 39 हजार 663 हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई है। इसके साथ ही चार लाख 13 हजार 874 हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। वहीं, अब तक चार लाख 86 हजार 314 सत्रों के माध्यम से वैक्सीन की कुल 2 करोड़ 82 लाख 18 हजार 457 खुराद दी गई है।

आपको बता दें कि वैक्सीनेशन के बीच देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है। महाराष्ट्र में कुल 63.57 प्रतिशत सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। यहां बीते 24 घंटे के दौरान 15 हजार 817 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Air Travel Guidelines: यात्रा से पहले जान लें ये नियम, वरना नहीं बैठ सकेंगे प्लेन में

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News