Operation Kaveri: सूडान से रेस्क्यू होकर दिल्ली पहुंचे 360 भारतीय, Operation Kaveri के लिए PM मोदी का किया शुक्रिया

Operation Kaveri: युद्धग्रस्त सूडान में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित अपने घर पहुंचाने के लिए चलाए गए केंद्र सरकार के 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत 360 यात्रियों वाला पहला विमान जेद्दा से दिल्ली पहुंचा।

Update: 2023-04-26 22:58 GMT
सूडान से रेस्क्यू होकर दिल्ली पहुंचे लोग (Social Media)

Operation Kaveri: सूडान में गृहयुद्ध के बीच से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। भारतीय सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) बताया था कि, युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकारी की ओर से 'ऑपरेशन कावेरी' (Operation Kaveri) की शुरुआत की गई है। इसी अभियान के तहत 360 यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली पहुंची। सूडान से सुरक्षित लाए गए लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया किया।

भारतीय सेना का विमान बुधवार (26 अप्रैल) को 360 भारतीयों को जेद्दा से लेकर रवाना हुआ था जो रात करीब 9 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर पहुंच गया। इससे पहले विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (V Muraleedharan) ने विमान को जेद्दा से रवाना करने बाद इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था, विमान यहां से रवाना हो गया। जल्द ही भारतीय अपने परिजनों से मिल सकेंगे। भारत पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया।

एस जयशंकर- भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है

वहीं, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट किया, कि 'भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची।

Tags:    

Similar News