कश्मीर से बड़ी खबर: सेना पर गोलाबारी करने वाले 3 आतंकियों का हुआ ये हाल

जम्मू- कश्मीर में शनिवार सुबह भारतीय सेना और 3 आतंकियों के बीच जबरदस्त गोलाबारी चल रही थी। लेकिन ताजा खबर ये हैं कि भारतीय सेना को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जीं हां भारतीय सेना ने तीनों आतकिंयों को मार गिराया है।

Update:2023-06-17 17:04 IST

नई दिल्ली : जम्मू- कश्मीर में शनिवार सुबह भारतीय सेना और 3 आतंकियों के बीच जबरदस्त गोलाबारी चल रही थी। लेकिन ताजा खबर ये हैं कि भारतीय सेना को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जीं हां भारतीय सेना ने तीनों आतकिंयों को मार गिराया है। बता दें जम्मू-कश्मीर राजमार्ग 244 से सटे गांव में गोलाबारी चल रही थी। जिसके बाद सेना में आतंकियों के लिए तलाशी अभियान भी जारी रखा था।

यह भी देखें... अभी-अभी बम धमाका! मारे गए बेकसूर, चुनाव के समय हुआ हमला

बस पर हमला करने की साजिश

सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक प्राईवेट वाहन चालक ने सेना को रामबन जिले के बटोटे में दो आतंकियों के मौजूद होने की सूचना दी थी। सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बटोट में NH 244 पर आतंकियों ने बस रोकने की कोशिश की। और बस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी भी की।

यह भी देखें... नेपाल में सुबह 10.30 बजे के आसपास आया 4.1 तीव्रता का भूकंप

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ”आज शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे, दो संदिग्धों ने एक वाहन को बटोटे में राजमार्ग पर रोकने की कोशिश की। वाहन चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को रोका नहीं और तुरंत ही पास की सेना की चौकी को इसकी जानकारी दी।” उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई दल ने मिली जानकारी पर तुरंत कदम उठाया।

इसके साथ ही सेना अधिकारियों ने यह भी बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और उसके बाद सुरक्षा बलों के त्वरित कार्रवाई दल पर गोलियां चलाईं। सेना के अतिरिक्त जवानों और पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आंतकवादियों के भागने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके।

यह भी देखें... और लो मोदी से पंगा! अब तो तुम्हें पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा

गोलाबारी की जानकारी देते हुए सेना के अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। अंतिम खबर मिलने तक तलाश जारी थी। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच फिर से गोलीबारी होने की कोई खबर नहीं है। घटना के बाद एहतियाती तौर पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

हालांकि तलाश अभियान अभी भी प्रगति पर है। तीन संदिग्ध आतंकियों की खबर मिलते ही लोगों को अवगत कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News