भारत से डरे चीनी! भारतीय नौसेना ने खदेड़ा चीनी जलपोत,अलर्ट पर जवान

सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी कि एक चीनी पोत भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम दे रहा है वैसे ही भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई। नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को इसकी निगरानी के लिए भेजा।

Update: 2019-12-03 10:03 GMT

नई दिल्ली: अंडमान-निकोबार के पास भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसे संदिग्ध चीनी पोत को भारतीय नौसेना ने खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार यह जलपोत पोर्ट ब्लेयर के पास भारतीय भारतीय सीमा में कथित रूप से कुछ खोज करने में लगा था।

ऐसी आशंका है कि चीन इस पोत के जरिए भारतीय सीमा में नौसेना की गतिविधियों की जासूसी कर रहा था, इसके पीछे की वजह ये है कि चीन आक्रामक रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें— यहां मची तबाही! तबाह हुए हजारों परिवार, देख कांप उठे लोग

सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी कि एक चीनी पोत भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम दे रहा है वैसे ही भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई। नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को इसकी निगरानी के लिए भेजा।

भारतीय नौसेना ने चीनी जहाज को खदेड़ दिया

भारतीय कानून के अनुसार कोई भी विदेशी जहाज भारतीय जल क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शोध या अन्वेषण गतिविधि को अंजाम नहीं दे सकता। इसी कानून के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने पूरा संयम बरतते हुए चीनी पोत को भारतीय जल क्षेत्र से बाहर जाने के लिए कहा, जिसके बाद चीनी जलपोत भारत के जलक्षेत्र से बाहर भाग गया।

ये भी पढ़ें—हजारों की मौत! जब भोपाल में सांस लेने की वजह से मारे गए लोग

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना मलेशिया के पास स्थित मलक्का जलडमरूमध्य से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी चीनी जहाजों पर निरंतर निगरानी रखती है। ध्यान रहे कि कुछ दिनों पहले ही नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने चीनी नौसेना के सात युद्धपोतों का पता लगाया था जो हिंद महासागर क्षेत्र में सक्रिय थे।

हिंद महासागर क्षेत्र में युद्धपोतों और परमाणु शक्ति युक्त पनडु्ब्बियों के गश्त को लेकर चीन कभी-कभी ये जहाज भारतीय जलक्षेत्र में भी प्रवेश कर जाते हैं। जानकारों के अनुसार, समुद्री लुटेरों के खिलाफ कभी भी पनडुब्बियां कार्रवाई नहीं करती हैं।

Tags:    

Similar News