Interim Budget 2024: बजट पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने बोली ये बातें, जानिए किसने क्या कहा?

Interim Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को अंतरिम बजट पेश कर दिया है। अंतरिम बजट पर अलग-अलग नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-02-01 12:49 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सोशल मीडिया)

Interim Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने लोकसभा में लगभग एक घंटे लम्बे भाषण में कई योजनाओं की घोषणा की। बजट पेश होने के बाद अब कई बड़े नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आइये जानते हैं कि किस नेता अंतरिम बजट पर क्या प्रतिक्रिया दी है।

अंतरिम बजट पर क्या बोले रक्षामंत्री?   

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वित्त मंत्री ने बहुत ही उत्साहवर्धक अंतरिम बजट पेश किया। 2047 का जो रोडमैप है, उसे हम हासिल करेंगे। हमें पूरा विश्वास है।  

अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट: मंत्री वीके सिंह

अंतरिम बजट 2024-25 पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि सब कुछ विकसित भारत के लिए होगा। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में हर चीज पर चर्चा की गई है। 

ये भाजपा का विदाई बजट, बोले- अखिलेश यादव

अंतरिम बजट पर रिएक्शन देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है। 

अंतरिम बजट में केवल बयानबाजी की गई: शशि थरूर

अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह बजट रिकॉर्ड सबसे छोटे भाषणों में से एक था। उन्होंने कहा कि बजट से कुछ नहीं निकला और हमेशा की तरह बहुत सारी बयानबाजी ही की गई। 

Tags:    

Similar News