अभी-अभी हिला भारत: लगातार आ रहे जोरदार झटके, भूकंप से दहशत में आए लोग

झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झारखंड के साहिबगंज में शुक्रवार यानी आज दोपहर 12:07 पर झटकों का एहसास हुआ, जिसके बाद लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे।

Update: 2020-08-21 08:28 GMT
अभी-अभी हिला भारत: लगातार आ रहे जोरदार झटके, भूकंप से दहशत में आए लोग

रांची। झारखंड से सुबह की बड़ी खबर आ रही है। यहां पर जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झारखंड के साहिबगंज में शुक्रवार यानी आज दोपहर 12:07 पर झटकों का एहसास हुआ, जिसके बाद लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 नापी गई। नेशनल सेंटर ऑफ़ सिस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। देश की धरती थर्राने से लोगों में फिर से डर का माहौल छा गया है।

ये भी पढ़ें... दहल उठा KGMU: कुलपति कोरोना की चपेट में, हुए होम आइसोलेशन

सड़कों पर अफरी-तफरी

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में 4.3 की तीव्रता नापी गई। झटकों के महसूस होते ही लोग घरों से बाहर भागने लगे। सड़कों पर अफरी-तफरी मच गई। भूंकप ने लोगों और वैज्ञानिकों को सकते में डाल दिया है।

इससे पहले आज ही इंडोनेशिया के बांदा सागर में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को हिला के रख दिया। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.9 नापी गई। भूकंप की जानकारी यूरोपीय भूमध्यसागरीय विज्ञान केंद्र (EMSC) ने दी। इसकी रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 640 किमी (398 मील) की गहराई पर था, जिसने पहले 6.6 की तीव्रता का अनुमान लगाया था।

ये भी पढ़ें...बड़ी खबर: बसपा MLC को मिली नई उपाधि, बने इस समिति के सदस्य

भूकंप के जोरदार झटके

इंडोनेशिया में इससे पहले भी कई बार भूकंप के जोरदार झटकों ने लोगों का थर्रा दिया है। ऐसे में 6.9 तीव्रता से आए इस भूंकप से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, घरों से बाहर अपने परिवारों के लेकर लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग रहे।

ऐसे में भूकंप के झटकों के बाद इलाके में हड़कंप भागा-दौड़ी मच गई। डरे-सहमे लोग घरों से भागने लगे। फिलहाल इस आफत में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें...भूकंप के ताबड़तोड़ झटके: कांपने लगे मकान, जान बचाकर घरों से भागे सभी लोग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए@newstrackऔर ट्विटर पर फॉलो करने के लिए@newstrackmediaपर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News