10 दिन का अलर्ट: यहां बरसेगा झमाझम पानी, होगा वज्रपात, बारिश के आसार

झारखंड में अगले 10 दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है तो वहीं कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। रांची में हल्के बादल छाये रहेंगे।

Update: 2020-10-09 06:20 GMT

रांची: मानसून लगभग जाने को है। हालाँकि कई राज्यों में मानसून की वापसी दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक़, कुछ राज्यों में फ़िलहाल अगले दस दिन बारिश होने की संभावना है। इन्ही में से एक राज्य है झारखंड, जहां मानसून की वापसी से मौसम सुहाना होने लगा है। पूर्वानुमान है कि यहां आज बारिश होगी, वहीं अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा।

मानसून की वापसी के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार अंडमान समुद्र और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके साथ एक चक्रवातीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में बना हुआ है। इससे मानसून की वापसी के संकेत बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले सात से आठ दिनों में मानसून के वापस होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में गैंगवॉर: बिछ गयी कई लाशें, जान बचा कर भाग रहे मुस्लिम

झारखंड में अगले 10 दिनों तक बारिश

झारखंड में अगले 10 दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है तो वहीं कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। अगर आज की बात करें तो, राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज में बारिश के आसार हैं। रांची में भी हल्के बादल छाये रहेंगे और गर्जन के साथ बारिश होगी।

ये भी पढ़ेंः बंपर सेल: इन फोन पर मिल रहा 10000 तक डिस्काउंट, यहां से करें खरीदारी

वज्रपात की भी संभावना, किसानों को सलाह

बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश और कहीं- कहीं भारी बारिश दर्ज हुई। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। गर्मी कुछ कम हुई और मौसम सुहाना हुआ। वहीं अगले दस दिनों में बारिश के आसार को लेकर मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वो फ़िलहाल विभिन्न पके हुए फसलों की कटाई न करें। इसके अलावा बारिश का फायदा उठाते हुए रबी फसल की खेती की तैयारी शुरू कर दें।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News