मछली को बचाने में जुटी डॉक्टर की टीम, इस तरह किया ऑपरेशन और लगाए 30 टांके

चिड़ियाघर के सूत्रों के मुताबिक मछली का पेट, मांस और उसके आंतरिक अंग काफी बुरी तरह से कटे थे। जिसके बाद पशु चिकित्सक जैकब अलेक्जेंडर ने उसका तत्काल ऑपरेशन कराए जाने की सलाह दी।

Update: 2021-03-01 12:47 GMT
केरल के तिरुवनंतपुरम में पहली बार एक मछली का ऑपरेशन हुआ

लखनऊ: आजतक आपने इंसान, जानवर के ऑपरेशन की खबरें देखी और सुनी होगी। पर क्या आपने कभी मछली के ऑपरेशन होने की बात सुनी है। नहीं न, तो जान लीजिए।क्योंकि हम आपको बता रहे है एक मछली के ऑपरेशन की सच घटना।

ऐसे बचाया मछली को

जी हां केरल के तिरुवनंतपुरम में पहली बार एक मछली का ऑपरेशन हुआ है। जो देश में पहला मछली का ऑपरेशन है। इससे पहले देश में अभी तक किसी भी मछली का ऑपरेशन नहीं किया गया। तिरुवनंतपुरम के चिड़ियाघर में दो मछलियों के झगड़े में एक मछली बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मछली की जान बचाई।

 

यह पढ़ें...सरकार का तोहफा: औरैया में शुरू स्ट्रीट वेंडरों के लिए ये स्कीम, मिलेगा 10000 का लोन

लगाये गए इतने टांके

मछली की हालत काफी नाजुक थी। जिसके बाद उसका ऑपरेशन करना जरूरी था। वहीं ऑपरेशन के दौरान मछली को 30 टांके भी लगे है। बता दें कि चिड़ियाघर के मछलीघर में 600 ग्राम वजन की एक मादा बाम मछली को दो अन्य बाम मछलियों के साथ रखा गया था। जिसके बाद इस मछली पर दूसरी मछली ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। चिड़ियाघर के सूत्रों के मुताबिक मछली का पेट, मांस और उसके आंतरिक अंग काफी बुरी तरह से कटे थे। जिसके बाद पशु चिकित्सक जैकब अलेक्जेंडर ने उसका तत्काल ऑपरेशन कराए जाने की सलाह दी। और पशु चिकित्सकों टिट्टू अब्राहम और अमृता लक्ष्मी के यू ने उनकी इस ऑपरेशन में मदद की। जिससे उस मछली की जान बच सकी।

कैसी होती है बाम मछली

दुनियाभर में कम से कम 28,500 मछलियों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं।जिनमें से कुछ मछलियां इतनी विशाल होती है जो इंसान तक को खा जाती है। बात करें बाम मछली की तो बाम मछली को ईल भी कहा जाता है जो बहुत ही फैटयुक्त होती है। और पानी में पाये जाने वाले सभी अवशेषों को आसानी से खा लेती है।

यह पढ़ें...बंगाल: तेजस्वी यादव ने की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात, कही ये बड़ी बात

रिपोर्ट अपूर्वा चंदेल

Tags:    

Similar News