झारखंड: बच्चा चोरी की अफवाह ने ली 7 की जान, पुलिस पर हमला, इलाके में तनाव

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद भड़की हिंसा ने शनिवार (20 मई) को विकराल हो गई। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।

Update: 2017-05-20 10:53 GMT
झारखंड: बच्चा चोरी की अफवाह ने ली 7 की जान, पुलिस पर भी हमला, इलाके में तनाव

जमशेदपुर: झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद भड़की हिंसा ने शनिवार (20 मई) को विकराल हो गई। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हुई है। शनिवार को जमशेदपुर के मानगो इलाके में भीड़ ने एक समुदाय के घरों और पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज और टियर गैस का इस्तेमाल किया। इलाके में तनाव को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है।

दरअसल घटना की शुरुआत गुरुवार रात से हुई। कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की अफवाह के बाद जमशेदपुर में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद सरायकेला में भी तीन लोगों की हत्या हुई। शुक्रवार को इनके शव मिले। एक खास कम्युनिटी ने जमशेदपुर के गांधी मैदान में रैली भी की थी।

डेड बॉडी मिलने के बाद दो समुदाय में तनाव बढ़ गया। दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने जब हालात संभालने की कोशिश की तो उस पर भी पथराव किया गया।

जमशेदपुर एसएसपी अनूप टी. मैथ्यू की गाड़ी पर भी हमला किया गया। जमशेदपुर एसएसपी अनूप टी. मैथ्यू और बाकी तमाम आला अफसर खुद मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें। जमशेदपुर एसएसपी अनूप टी. मैथ्यू ने कहा- बच्चा चोरी की सिर्फ अफवाह थी। किसी थाने में इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।

जमशेदपुर कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि हंगामा करने वाले लोगों की पहचान की गई है। अफवाहों पर रोक लगाने की कोशिश जारी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News