Kiren Rijiju Ministry Change: कानून मंत्रालय छिनने पर आई किरेन रिजिजू की प्रतिक्रिया, सीजेआई को लेकर कही ये बात

Kiren Rijiju Ministry Change: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम नरेंद्र मोदी और न्यायपालिका का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है।

Update: 2023-05-18 15:36 GMT
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू: Photo- Newstrack

Kiren Rijiju Ministry Change: मोदी सरकार के कैबिनेट में अचानक हुए एक फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से उनका मंत्रालय छिन कर एक अन्य केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दे दिया गया है। रिजिजू को भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है राजनीतिक टिप्पणीकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम का अपने हिसाब-हिसाब से व्याख्या कर रहे हैं। इस बीच अरूणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद रिजिजू की इस पर प्रतिक्रिया आई है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम नरेंद्र मोदी और न्यायपालिका का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है। मैं भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायधीशों, सभ हाईकोर्ट्स के मुख्य न्यायधीशों और अन्य जजों, निचली अदालतों और कानून विभाग के अधिकारियों की ओर से मिले भारी समर्थन के लिए धन्यावाद देता हूं।

उन्होंने आगे लिखा, मैं भू-विज्ञान मंत्रालय में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को उसी जोश के साथ पूरा करने के लिए तत्पर हूं। मैं बीजेपी के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में इसे स्वीकार करता हूं।

अपने एक अन्य ट्वीट में किरेन रिजिजू ने कानून और न्याय मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को शुभकामनाएं दीं। मेघवाल ने मंत्रालय संभालने से पहले रिजिजू से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी शेयर की गई है।

कपिल सिब्बल ने कुछ यूं दी बधाई

किरेन रिजिजू को मिली नई जिम्मेदारी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, किरेन रिजिजू कानून नहीं अब भू-विज्ञान मंत्री। कानून के पीछे का विज्ञान समझना आसान नहीं है। अब विज्ञान के नियमों से जूझने की कोशिश करेंगे। शुभकामनाएं मेरे दोस्त। बता दें कि सिब्बल एक राजनेता के अलावा देश के नामी वकील भी हैं।

अर्जुन मेघवाल की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, सभी को न्याय मिलना चाहिए और अदालतों में लंबित मामले जितना संभव हो उतना कम होना चाहिए।

बता दें कि साल 2021 में जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को रविशंकर प्रसाद से लेकर कानून मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था तब से अब तक केंद्र और न्यायपालिका के बीच टकराव काफी बढ़ गया था। कॉलेजियम को लेकर रिजिजू सार्वजनिक मंचों से सुप्रीम कोर्ट के जजों को निशाना बनाने से नहीं चूकते थे।

Tags:    

Similar News