ऋषि का आखिरी वीडियो: देख कर रोया पूरा देश, अस्पताल में हंसते हुए सुना ये गाना

दुनिया को अलविदा कहने बाद भी ऋषि कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और सबसे बड़ी बात ये कोई पुराना वीडियो नहीं हैं।

Update: 2020-04-30 12:51 GMT

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज सुबह अस्पताल में मुंबई में निधन हो गया। इस दिग्गज अभिनेता ने 67 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड शोक में है। अब दिग्गज अभिनेता का पार्थिव शरीर मुंबई के चंदनबाड़ी श्मशान घाट में पंचतत्व में भी विलीन हो गया है। लॉकडाउन के चलते ज्यादा लोग अपने चिंटू जी को अंतिम बार देखने और अंतिम विदाई देने भी नहीं पहुंच सके। लेकिन अब ऋषि कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा डॉक्टर के साथ ऋषि कपूर का ये वीडियो

हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। अब सिर्फ उनकी यादें ही हमारे लोगों के पास बची हैं। लेकिन दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी ऋषि कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और सबसे बड़ी बात ये कोई पुराना वीडियो नहीं हैं। बल्कि ये आज का ही वीडियो है उनकी मौत से कुछ मिनटों पहले का। ये वीडियो अस्पताल में एक डॉक्टर ने बनाया है। जो अब खूब वायरल हो रहा है। असल में ऋषि कपूर के एक फैन डॉक्टर ने अस्पताल में ऋषि कपूर के साथ एक वीडियो बनाया था।

Full View

वीडियो में ये डॉक्टर दीवाना फिल्म के गाने को गाता दिख रहा है। जिसे उसने ऋषि के लिए गया है। इस गाने को ऋषि कपूर ने काफी पसंद किया। गाना सुन कर ऋषि कपूर की आँखों में आंसू आ गए। जिसके बाद ऋषि कपूर ने उस डॉक्टर को को ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए कहा था कि शोहरत और नाम सब मेहनत के बाद आता है तो खूब मेहनत करो। अब ऋषि कपूर तो इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छाए ऋषि कपूर

67 वर्षीय अभिनेता ऋषि कपूर पिछले दो साल से अपने कैंसर का इलाज करवा रहे थे। लगभग सालभर इलाज करवाने के बाद वे भारत वापस आए थे। बुधवार शाम उनकी तबीयत में गिरावट की वजह से उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर हमेशा से ही अपनी जिन्दादिली और हंसमुख स्वभाव के मशहूर थे।

ये भी पढ़ें- BMW की फ्री सेवा: किया कोरोना वारियर्स को सलाम, डॉक्टर्स को दिया तोहफा

ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और अपनी बेबाकी के लियी जाने जाते थे। अब उनके इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनके किससे कहानियां सोशल मीडिया पर खूब चलाई जा रही हैं। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ऋषि कपूर के साथ गुजरे अच्छे दिनों को याद कर रहे हैं। इसी बीच ऋषि कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News