शाहीन बाग के लैला मजनू: खाई बिरयानी हुआ प्यार, अब होगा ऐसे निकाह

देश की राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में स्थित शाहीन बाग मोहल्‍ले में पिछले कई दिनों से महिलाएं CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।

Update: 2020-02-07 10:39 GMT
शाहीन बाग के लैला मजनू: खाई बिरयानी हुआ प्यार, अब होगा ऐसे निकाह

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में स्थित शाहीन बाग मोहल्‍ले में पिछले कई दिनों से महिलाएं CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रदर्शन में देशभर से लोग यहां आ रहे हैं, इसी बीच अब खबर आ रही है कि यहां शाहीन बाग में युवा दिलों की मोहब्‍बत की दास्तां शुरू हो गई है। और तो और अब ये कपल इसी महीने के अंदर निकाह भी करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:Valentine’s Day 2020: यहां ले जाएं प्रेमिका को, तुरंत कहेगी आई लव यू

शाहीन बाग में पिछले साल 15 दिसंबर से ही प्रदर्शन चल रहा है। कालिंदीकुंज को नोएडा से जोड़ने वाली इस सड़क पर महिलाएं शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शाहीन बाग प्रदर्शन की गूंज देश ही नहीं दुनियाभर में सुनी जा रही है। महिलाएं नुक्‍कड़ नाटक, रैली, भाषण के जरिए CAA और NRC का विरोध कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में युवा और स्‍टूडेंट भी हिस्‍सा लेने पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आंदोलन करने वाले इन्‍हीं युवाओं के बीच में अब प्यार की शुरूआत हो रही है। युवा दिलों के साथ आने पर उनके परिवार वाले भी मदद कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान दो जोड़ों के बीच प्‍यार हो गया और वे अब 7 फरवरी और 8 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान प्‍यार चढ़ा परवान

ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों ही प्रेमी जोड़ों के परिवार वाले एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन प्रदर्शन के दौरान उनके बीच आपसी तालमेल हुआ। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक जोड़े जुनैद और समर के बीच प्रदर्शन के दौरान बातचीत शुरू हुई जो प्‍यार में बदल गई। उन्‍होंने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिवार वालों की रजामंदी के बाद अब जुनैद और समर 7 फरवरी रोज डे को निकाह करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:WhatsApp के जरिये ऐसे होगा पेमेंट: सरकार ने दी मंजूरी, जल्द लॉन्च होगी ये सर्विस

वहीं दूसरी जोड़ी जीशान-आयशा 8 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। जीशान और आयशा का परिवार पहले से एक-दूसरे को जानता था लेकिन युवा जोड़े ने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा था। प्रदर्शन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बात की और धीरे-धीरे इश्‍क हो गया। प्रदर्शन के दौरान ही जीशान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज किया। उसके बाद में परिवार वालों ने भी इस पर सहमति दे दी। अब ये जोड़ा 8 फरवरी को निकाह करने जा रहा है।

Tags:    

Similar News