बारिश का तांडव: डूब गया पूरा पुलिस स्टेशन, राज्य में जारी हुआ अलर्ट

देश में मानसून बहुत तेजी से अपने कदम रखते हुए आगे बढ़ रहा है। तटीय महाराष्ट्र से सामना होने के बाद दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने तेजी के साथ पूरे राज्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

Update: 2020-06-14 12:07 GMT

नई दिल्ली : देश में मानसून बहुत तेजी से अपने कदम रखते हुए आगे बढ़ रहा है। तटीय महाराष्ट्र से सामना होने के बाद दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने तेजी के साथ पूरे राज्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उपरोक्त जानकारी रविवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दी है। मौसम विभाग के सीनियर अधिकारी ने बताया कि अभी तक मानसून की प्रगति सामान्य और अपेक्षित तर्ज पर हुई है।

ये भी पढ़ें... सुशांत पर बड़ी खबर: गर्लफ्रेंड हुई पागल, मौत से लगा इन्हें तगड़ा झटका

रविवार को पूरे राज्य को कवर

भारतीय मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 10 दिनों में मध्य और उत्तर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और विदर्भ में लगातार बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को पूरे राज्य को कवर किया।

आगे उप महानिदेशक होसलीकर ने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में हर साल पानी की कमी होती है। यह एक अच्छा संकेत है कि इन क्षेत्रों में इस साल वर्षा हुई है। यह किसानों की पूर्व बुवाई गतिविधियों में तेजी लाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें...RIP Sushant: शव लटका रखा घर पर, खौफ में आए बड़े-बड़े दिग्गज एक्टर

लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना

लेकिन नासिक समेत कुछ शहरी इलाकों में भारी बारिश से कुछ असुविधा हुई है। बीते शनिवार को नासिक रोड पुलिस स्टेशन में जल-जमाव हुआ। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

साथ ही पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमारे क्षेत्र में शाम 6 बजे के आसपास बारिश होने लगी और कुछ घंटों के भीतर, नासिक रोड पुलिस स्टेशन जलमग्न हो गया। पूरे स्टाफ को पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।’

वहीं बीड जिले में जहां बीते कुछ सालों में पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ा। यहां बीते एक हफ्ते में अच्छी-खासी बारिश हुई। जिससे कुछ सूखे नदी के तल फल-फूल गए हैं।

ये भी पढ़ें...यूपी बम धमाका करने वाला ये शख्स, अब लगा पुलिस के हाथ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News