Maharashtra: NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज, भगवान श्री राम को बताया था 'मांसाहारी'

Jitendra Awhad News: जितेन्द्र आव्हाड ने कहा था, 'भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा?

Report :  aman
Update: 2024-01-05 12:04 GMT

NCP नेता जितेंद्र आव्हाड (Social Media)

FIR Against Jitendra Awhad: भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी करने वाले शरद पवार (Sharad Pawar) खेमे के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड (NCP leader Jitendra Awhad) के खिलाफ शुक्रवार (05 जनवरी) को पुणे पुलिस ने केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे (BJP Leader Dheeraj Ghate) की शिकायत के बाद एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआहै ।

भगवान राम को बताया था 'मांसाहारी'

शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad Controversial Statement) ने बीते दिनों महाराष्ट्र के शिरडी में एक आयोजन के दौरान भगवान श्री राम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, राम को मांसाहारी बताया। आव्हाड ने कहा था, 'भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा? क्या यह सही है या नहीं...।

पुणे में FIR दर्ज

एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पुणे की विश्रामबाग पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा- 295 ए के तहत मामला दर्ज किया।

शिरडी में दिया था विवादित बयान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) गुट के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने 04 जनवरी को महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान राम को मांसाहारी बताया था। उन्होंने कहा कि, 'राम शाकाहारी नहीं थे बल्कि मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी खाना कहां ढूंढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने जनता से भी सवाल पूछ लिया कि, मैं सही कह रहा हूं या नहीं। 

गांधीजी की हत्या का कारण 'जातिवादी' था

जितेंद्र आव्हाड ने इसी कार्यक्रम में आगे कहा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है। सच्चाई यह है कि हमें स्वतंत्रता महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने दिलाई थी। उन्होंने कहा कि, ये तथ्य कि स्वतंत्रता आंदोलन के नेता महात्मा गांधी ओबीसी थे। ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को स्वीकार्य नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि, गांधीजी की हत्या के पीछे असली कारण 'जातिवाद' था। आगे उन्होंने भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की। हालांकि, उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली। लेकिन, मुश्किलें अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही। जितेंद्र जब ये बयान दे रहे थे तब उस कार्यक्रम में शरद पवार भी मौजूद थे। 

Tags:    

Similar News