मनोज तिवारी की छुट्टी: छिन गई कुर्सी, इनको मिला ये महत्त्वपूर्ण पद

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

Update: 2020-06-02 10:39 GMT

नई दिल्ली: जबकि पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने फैसला करते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया गया है। इस पद के लिए अब उनकी जगह पर आदेश कुमार गुप्ता को चुना गया है। इसके लिए पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है।

बीजेपी ने इन प्रदेश अध्यक्षों बदला

अपने दूसरे फैसले में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की कमान दी गई है। तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई।

क्या कारण हैं बदलाओं का

दिल्ली और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली में बीजेपी को आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी, जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बीजेपी को हराया था। इसके बाद दोनों प्रदेशों के बीजेपी चीफ को हटाने की सुगबुगाहट थी।

ये भी देखें: चीन के बदले तेवर: अब भारत को दिया ये ऑफर, आखिर क्यों कर रहा ऐसा

मनोज तिवारी छीन गई कुर्सी

दिल्ली चुनाव के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया था। इस बीच मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे गए। इसके बाद मनोज तिवारी को पद से हटा दिया गया है।

विष्णुदेव साय के बारे में

वहीं, छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णुदेव साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही। विष्णुदेव साय आदिवासी हैं।

ये भी देखें:लॉन्च हुआ ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप: मरीजों को मिली ये सुविधा, ऐसे मिलेगा अस्पताल में बेड

Tags:    

Similar News