यहां हुआ खूनी संघर्ष: भयानक हिंसा में 6 गंभीर घायल, इलाके में अफरातफरी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान छः लोग घायल हो गये। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। 

Update: 2020-02-15 03:36 GMT

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान छः लोग घायल हो गये। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस बल ने पहुंच कर मामला संभाला। वहीं केस दर्ज के जांच के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुंबई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो गुटों के बीच शुक्रवार शाम जमकर झड़प हुई। किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना चेंबूर के मुकुंद नगर इलाके की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: धरती के ये 3 महामानव! इनकी हरकत आपको परेशान कर देगी

मारपीट में छः लोग घायल:

जानकारी के मुताबिक, दो गुटों के बीच हुई हिंसा में छः लोग गंभीर घायल हो गये। मामले की जानकारी के बाद पुलिस हिंसा स्थल पर पहुंच गयी और दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें: होमगार्डों की बढ़ी सैलरी: सरकार का बड़ा एलान, खुशी से झूम उठे जवान

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच:

मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: शिवभक्तों को मोदी का खास तोहफा, तैयार हुई महाकाल एक्सप्रेस

बता दें कि इससे पहले मुंबई के भीमा कोरेगांव में भी खूनी संघर्ष से पूरा प्रदेश दहल गया था। कई लोग घायल हो गये थे। पूरी हिंसा एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जिसके बाद हिंसा इस कदर भड़की की लोग सड़क पर उतार आये।

Tags:    

Similar News