मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से जारी असामान्य गर्मी के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह मौसम सुहावना रहा।

Update: 2019-06-17 08:55 GMT

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से जारी असामान्य गर्मी के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह मौसम सुहावना रहा।

यह भी पढ़ें... यूपी के सरकारी डॉक्टर हड़ताल में शामिल नहीं, दिया नैतिक समर्थन

मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। सुबह के दौरान तापमान इस साल के सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें... लखनऊ: PGI व KGMU में हड़ताल पर सरकारी अस्पतालों में अलर्ट

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 54 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(भाषा)

 

Tags:    

Similar News