Bollywood Celebs Land on Moon:ये बॉलीवुड स्टार बुक कर चुके हैं चांद पर प्लाट, कर रहे चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का इंतजार

Bollywood Celebs Land on Moon: इसरो के अनुसार लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) 23 अगस्त को शाम 6.04 पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। इस मीशन के साथ ही कई सेलेब्रिटी की भी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

Update: 2023-08-23 12:16 GMT
mission moon chandrayaan 3 (Photo-Social Media)

Bollywood Celebs Land on Moon: आज भारत सहित पूरी दूनिया की निगाहें चंद्रयान-3 के लैंडिंग पर लगी हुई है। बुधवार को 5.20 से चंद्रयान के लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। यदि यह लैंडिंग कामयाब रहा तो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत विश्व का पहल देश होगा। इसरो के अनुसार लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) 23 अगस्त को शाम 6.04 पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। इस मीशन के साथ ही कई सेलेब्रिटी की भी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी नें चांद पर प्लाट खरीद रखा है। यदि यह मीशन कामयाब रहा तो उनकी आशा भी बनी रहेगी।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान पहले क्रेता

बॉलीवुड में बादशाह के नाम मशहूर शाहरुख खान पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदा है। यह जमीने उन्होंने स्वंय नहीं खरीद एक फैन नें उन्हें यह गिफ्ट किया था। फैन्स ने दावा किया था कि उसने चांद पर जमीन खरीदी थी और उसका कागजात उसने शाहरूख खान को गिफ्ट कर दिया था। ऐसे में यदि चांद पर मानव जीवन की संभावना तलाश ली जाती है तो इनके लिए तो काफी फायदा होने वाला है।

सुशांत सिंह राजपूत ने भी खरीदा था प्लॉट

दूसरे बॉलिवुड सेलेब्रिटी जो अब हमारे बीच नहीं रहे सुशांत सिंह राजपूत भी चांद पर जमीन खरीदा था। उन्होंने 2018 में यह जमीन खरीदी थी। यह जमीन सी ऑफ मसकोवी में है। यह जमीन सुशांत नें इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री करवाई थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का अंतरिक्ष विज्ञान में काफी दिलचश्पी थी।

चांद पर जमीन खरीदने के नियम

चांद पर जमीन खरीद में सीर्फ बॉलीवुड सितारे हीन आम लोगो की काफी दिलचश्पी रही है। यही कारण है कि चांद पर जमीन खरीदने की चर्चा होती रहती है। इंटरनेशल संगठनों के अनुसार चांद की जमीन पर किसी भी व्यक्ति या देश का मालिकाना हक नहीं है। क्योंकि पृथ्वी से बाहर की दुनियां में सीर्फ मानव जाति का हक है। उसपर किसी एक देश या व्यक्ति का कब्जा नहीं हो सकता है।

Tags:    

Similar News