मॉब लिंचिंगः MP में पैसा वापस मांगने पर किसानों को पीटा, 1 की मौत, 6 लोग घायल

देश में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। अब मध्य प्रदेश के धार जिले में मॉब लिंचिंग की दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार को धार जिले के मनावर क्षेत्र के बोरलाई गांव में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Update: 2020-02-05 17:02 GMT

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। अब मध्य प्रदेश के धार जिले में मॉब लिंचिंग की दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार को धार जिले के मनावर क्षेत्र के बोरलाई गांव में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि 6 लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इन घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक और हमला करने वालों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

भीड़ ने युवकों की दो कारों में तोड़फोड़ की। घटना तिरला इलाके के खड़किया गांव की है। मृतक और गंभीर रूप से घायल शख्स उज्जैन शहर के पास के रहने वाले हैं। इन्होंने अपने खेत में काम करने के लिए धार जिले के बोरलाई निवासी मजदूरों को पैसे दे रखे थे, लेकिन मजदूरों ने पैसा लेने के बावजूद काम नहीं किया था।

यह भी पढ़ें...राम मंदिर ट्रस्ट की अधिसूचना जारी, जानिए कौन-कौन होंगे ट्रस्ट के सदस्य

इसी बात को लेकर 6 किसान बुधवार को बोरलाई पहुंचे और मजदूरों से काम पर चलने या फिर पैसा वापस करने को कहा। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रुपए नहीं देने का मन बना चुके मजूदरों ने बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी।

यह भी पढ़ें..दिल्ली चुनाव: BJP को लगा तगड़ा झटका, EC ने इस दिग्गज नेता पर लगाया बैन

इस दौरान शोर-शराबा होने पर ग्रामीण भी जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने इन किसानों का पीछा किया और घेरकर गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद ग्रामीणों ने किसानों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान गांववालों ने लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर किसानों को बुरी तरह घायल कर दिया। इस जानलेवा हमले में एक किसान की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए।

यह भी पढ़ें...मस्जिद पर मोदी का बड़ा एलान! राम मंदिर ट्रस्ट का भी बताया नाम

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि 2 गाड़ी में 5 से 7 लोग आए थे। इन्होंने मजदूरों को एडवांस में पैसे दिए थे। मजदूरों ने मजदूरी नहीं की थी और यह वापस गांव लौट आए थे। खिड़कियां गांव में इन लोगों को बुलाया था। इन पर पत्थरबाजी की और इनका पीछा किया। बोरलाई गांव के पास इनके साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। 3 लोग नामजद हैं और अन्य 15 से 20 लोग हैं जो इस घटना में शामिल हैं। बलवा 302 और 307 आईपीसी की धारा लगाई गई है। जांच जारी है

Tags:    

Similar News