आज से 5 दिन तक होगी बारिश: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

देश के करीब-करीब सभी राज्यों से मॉनसून विदा लेने वाला है। लेकिन इससे पहले कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश के बाद लोगों के उमस से राहत मिली है।

Update: 2020-09-22 15:27 GMT

 

लखनऊ: देश के करीब-करीब सभी राज्यों से मॉनसून विदा लेने वाला है। लेकिन इससे पहले कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश के बाद लोगों के उमस से राहत मिली है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों समेत देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हुई।

कई स्थानों तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है, तो गरज के साथ छीटे पड़े हैं। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी समेत देश के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी-पानी की आशंका जताई है। गौरतलब है कि इस इस साल मॉनसून के दौराम जमकर बारिश हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल मॉनसून के मौसम में 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। अंतिम चरण में देश के कई राज्यों में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 22 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है और आंधी आ सकती है। मौसम विभाग की तरफ से इस संबंध में एक सूची जारी की गई है। इस सूची में तारीख के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के बारे में जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें...UP के लिए खुशखबरी: टैक्सटाइल पार्क से करोड़ों की आमदनी, सबको मिलेगा रोजगार

23 सितंबर

मौसम विभाग के मुताबि, बुधवार को असम, मेघालय और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात रीजन, कोंकण, गोवा, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पांडिचेरी में बहुत तेज बारिश हो सकती है।

जबकि उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और करईकल में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम अरब सागर, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों और पूर्वी-मध्य अरब सागर के इलाकों में 45-55 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान मछुआरों को तट पर न आने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें...कंगना-BMC केस पर बोले संजय राउत- बहुत देखे ऐसे केस, लेकिन इस बार…

24 सितंबर

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में भारी बारिश होने की संभवाना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और करईकल में बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर क्षेत्र में 44-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

25 सितंबर

मौसम विभाग के मुताबिक चौथे दिन 25 सितंबर को बिहार के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में तथा ओडिशा, असम, मेघालय और तेलंगाना में तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बिजली के साथ बारिश होगी। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम अरब सागर में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें...ड्रग्स से कनेक्शन पर पहली बार बोली ये एक्ट्रेस, ‘मेरी छवि खराब करने की कोशिश’

26 सितंबर

बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी। ओडिशा और रायलसीमा में बिजली के साथ बारिश हो सकती है। जबकि दक्षिण पश्चिम अरब सागर में आंधी आने के आसार हैं। इस दौरान 44-55 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News