होगी झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने दी कड़ी चेतावनी, हर तरफ होगा पानी ही पानी

इस साल 2021 में दिल्ली समेत पूरे देश को लेकर बताया जा रहा कि मानसून सामान्य बारिश वाला होगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार मानसून के दौरान औसतन सामान्य बारिश होगी।

Update: 2021-01-31 10:56 GMT
मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार मानसून के दौरान औसतन सामान्य बारिश होगी। साथ ही मानसून का आगाज भी काफी अच्छा होने की संभावना है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में इस साल 2021 में दिल्ली समेत पूरे देश को लेकर बताया जा रहा कि मानसून सामान्य बारिश वाला होगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार मानसून के दौरान औसतन सामान्य बारिश होगी। साथ ही मानसून का आगाज भी काफी अच्छा होने की संभावना है। इस साल 2021 में दीर्घावधि औसत वर्षा 880.6 मिमी की तुलना में सामान्य बारिश की रेंज 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत के उच्चतम स्तर रहने की उम्मीद है। वहीं मानसून के दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें... खराब मौसम के कारण सीएम योगी का नोयडा दौरा रद्द

मानसून बारिश वाला वर्ष

ऐसे में मौसम विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान व्यापक रुप से नीचे हैं और ला नीना की स्थिति अपने चरम पर पहुंच गई है। वहीं समुद्र सतह के तापमान में जल्द गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते ला नीना की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फोटो-सोशल मीडिया

हालाकिं मानसून के दस्तक देने के समय ये 50प्रतिशत तक कम हो सकता है। वहीं वैश्विक मौसम की परिस्थितियों के आंकलन से संकेत मिले हैं कि 2021 में भी सामान्य मानसून बारिश वाला वर्ष होगा।

ये भी पढ़ें...मौसम पर अलर्ट: भीषण सर्दी से राहत नहीं, 4 दिनों में इतना कम हो जाएगा पारा

बता दें, भारत में मानसून सीजन पूरे साल सबसे महत्वपूर्ण सीजन होता है। बीते साल मानसून की लगाम ला नीना के हाथों में थी जो इस समय अपने चरम पर पहुंच गया है। वहीं बसंत ऋतु से यह कमजोर होने लगेगा और मानसून सीजन में इसके तटस्थ रहने की संभावना है। कमजोर होते ला नीना के साथ मानसून 2021की शुरुआत होने वाली है।

ये भी पढ़ें...अभी पड़ेगी भीषण ठंड: 21 साल का टूटा रिकाॅर्ड, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Tags:    

Similar News