रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज: इस दिन से चलेंगी 200 लोकल ट्रेनें, आसान होगा सफर

केवल जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं, दिव्यांग और कैंसर मरीजों को सफर करने की इजाजत है। इनके अलावा महिला यात्री और वकील भी पहले से निर्धारित समय पर लोकल ट्रेन से आवाजाही कर सकते हैं।

Update: 2021-01-27 11:13 GMT
29 जनवरी से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें

मुंबई: मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी । रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी।वर्तमान में ये सेवाएं यात्रियों के चुनिंदा वर्ग के लिए ही उपलब्ध हैं।

204 अतिरिक्त सेवाएं शुरू

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 204 अतिरिक्त सेवाएं शुरू होने के साथ कुल लोकल ट्रेन सेवाओं की लगभग 95 प्रतिशत सेवाएं बहाल हो जाएंगी जो कोविड-19 महामारी से पहले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही थी। लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाने से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी यात्रियों को उपनगरीय ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने पर निर्णय जल्दी ही किया जाएगा।

यह पढ़ें....विश्व सिंधी समाज ने दी रामलला के सिंहासन और छतरी के लिए दो सौ चांदी की शिलाएं

 

कोविड-19 महामारी

वर्तमान में कोविड-19 महामारी को देखते हुए, केवल कुछ श्रेणी के यात्रियों को ही मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति है जिसमें महिलाएं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शामिल है। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, 'मध्य रेलवे ने अब 1,580 उपनगरीय सेवा की संख्या को बढ़ाकर 1,685 कर दिया है और पश्चिमी रेलवे ने 1,201 सेवाओं को बढ़ाकर 1,300 कर दिया है। यह शुक्रवार से प्रभावी होगा।

यह पढ़ें....जानिए कौन हैं मौलाना वहीदुद्दीन खान, जिन्हें मोदी सरकार ने दिया पद्म विभूषण

सौ प्रतिशत उपनगरीय सेवाएं

संयुक्त वक्तव्य जारी करने से पहले पश्चिमी रेलवे ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर सौ प्रतिशत उपनगरीय सेवाएं बहाल कर देगा, लेकिन बाद में यह निर्णय वापस ले लिया गया। फिलहाल लोकल ट्रेन में सभी यात्रियों के आने की अनुमति नहीं है। केवल जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं, दिव्यांग और कैंसर मरीजों को सफर करने की इजाजत है। इनके अलावा महिला यात्री और वकील भी पहले से निर्धारित समय पर लोकल ट्रेन से आवाजाही कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News