पेड़ से लटका मिला और महिला और तीन बच्चों का शव, पूरी बात जानकर रो देंगे आप

ठाणे जिले के एक ग्रामीण इलाके में बीते डेढ़ महीने से लापता महिला समेत तीन बच्चों की लाश एक पेड़ से लटकी मिली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Update: 2020-12-11 06:39 GMT
पेड़ से लटकी मिली महिला समेत तीन बच्चों की लाश

मुंबई: खबर मुंबई के नजदीक ठाणे जिले से सामने आ रही है। यहां पर संदिग्ध अवस्था में एक महिला समेत तीन बच्चों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले महिला अपने बच्चों के साथ कहीं लापता हो गई थी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला और बच्चे डेढ़ महीने से थे लापता

बताया जा रहा है कि मुंबई के नजदीक ठाणे जिले के एक ग्रामीण इलाके में एक महिला बीते करीब डेढ़ महीने से लापता थी। महिला और बच्चों के लापता होने को लेकर पडघा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद महिला और बच्चों की चारों ओर तलाश की गई, लेकिन उनके बारे में कुछ भी जानकारी हाथ नहीं लग सकी। अब चारों की लाश एक पेड़ से लटकी हुई मिली है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: किसानों ने किया ये बड़ा ऐलान, दो हजार जवानों की होगी तैनाती

(फोटो- सोशल मीडिया)

देवर ने पेड़ से लटकी हुई देखी थी लाश

इस बारे में पुलिस ने बताया कि महिला के पति का छोटा भाई यानी उसका देवर सुबह जंगल में लकड़ी काटने के लिए गया था, जहां पर उसे महिला और तीनों बच्चों की लाश एक पेड़ से लटकी हुई दिखी। जिसके बाद इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पेड़ से नीचे उतारा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: लालू यादव की जमानत पर फैसला टला, अब इतने दिन बाद होगी सुनवाई

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया ये भी जा रहा है कि महिला और बच्चों की मौत की खबर सुनकर पति को बहुत बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद उसने भी आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की है। हालांकि समय रहते ही महिला के पति को बचा लिया गया। पति को भिवंडी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और महिला और बच्चों की मौत के बारे में पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें: गिर जाएगी हरियाणा की खट्टर सरकार? चौटाला ने JJP विधायकों के साथ की बैठक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News