Chhota Rajan : CBI कोर्ट ने डॉन छोटा राजन को सुनाई उम्र कैद की सजा

Chhota Rajan: छोटा राजन के गुर्गों द्वारा लगातार जबरन वसूली को लेकर जया शेट्टी को धमकी दी जा रही थी। इसके बाद छोटा राजन के गुर्गों ने 4 मई, 2001 को होटल के अंदर घुसकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-05-30 13:53 IST

छोटा राजन (Pic: Social Media)

Chhota Rajan: मुंबई की व्यावसायी जया शेट्टी हत्याकांड (Jaya Shetty Murder Case) मामले में आज यानि गुरुवार छोटा राजन (Chhota Rajan) को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। ये सजा मुंबई स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सुनाई है। साल 2001 में जया शेट्टी की मुंबई के ग्रांट रोड पर छोटा राजन के गुर्गों ने हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने राजन को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

2001 में जया शेट्टी की हुई थी हत्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्यावसायी जया शेट्टी (Jaya Shetty) मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल (Golden Crown Hotel) की मालकिन थीं। उनको छोटा राजन के गुर्गों द्वारा लगातार जबरन वसूली को लेकर धमकी दी जा रही थी। इसके बाद छोटा राजन के गुर्गों ने 4 मई, 2001 को होटल के अंदर घुसकर जया शेट्टी (Jaya Shetty Murder) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि जया शेट्टी (Jaya Shetty) को धमकियों के कारण सुरक्षा भी प्रदान की गई थी। हालांकि, हत्या से दो महीने पहले ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था हटा लगी गई थी।

कौन है छोटा राजन?

बता दें कि छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है। राजन का जन्म 13 जनवरी 1960 को हुआ था। छोटा राजन वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। उसे पहली बार इंडोनेशिया के बाली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी एक ऐसे व्हाट्सएप कॉल के बाद हुई, जिसमें अनजाने में उसकी लोकेशन का पता चल गया था। गिरफ्तार के बाद उसे 2015 में उसे भारत लाया गया था।  छोटा राजन को कभी दाऊद का करीबी सहयोगी माना जाता था। हालांकि राजन ने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद दाऊद से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद दानों गुटों के बीच कई हिंसक झड़पें देखने को मिली थी। 


Tags:    

Similar News