शर्मनाक: युवक के साथ किया गैंगरेप, खतरे में पड़ गई जान

महाराष्ट्र के वाशी से एक दिल दिहला देने वाला मामला सामने आया है। अभी तक लड़कियों को ही असुरक्षित कहा जाता था, लेकिन अब युवक भी सुरक्षित नहीं है। लड़कियों के साथ अक्सर गैंगरेप की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन वाशी से एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर आ दंग रह जाएंगे।

Update: 2023-06-10 09:21 GMT

मुंबई: महाराष्ट्र के वाशी से एक दिल दिहला देने वाला मामला सामने आया है। अभी तक लड़कियों को ही असुरक्षित कहा जाता था, लेकिन अब युवक भी सुरक्षित नहीं है। लड़कियों के साथ अक्सर गैंगरेप की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन वाशी से एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर आ दंग रह जाएंगे।

वाशी में 5 नशेड़ियों ने 36 वर्षीय एक पुरुष के साथ गैंगरेप किया है। उन्होंने उसके साथ ऐसी बर्बरता की कि उसकी जान खतरे में पड़ गई।

यह भी पढ़ें...मुफ्ती का NSA डोभाल पर तंज-पहले बिरयानी खाई थी, इस बार मैन्यू में क्या है?

मिली जानकारी के मुताबिक पांच लोगों ने उस पुरुष के साथ यौन उत्पीड़न कर उसके साथ बर्बरता की। उसकी जान को बचाने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा है। यह घटना नवी मुंबई के इलाके के पास एक सुनसान जगह पर हुई।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम को वाशी के सेक्टर आठ में एक सुनसान जगह पर घटी। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह जब सिगरेट पी रहा था तब पांच लोग उसे जबरन सुनसान जगह ले गये और उसके साथ अप्राकृतिक यौनचार किया।

यह भी पढ़ें...जन्मदिन विशेष: भारत में आर्थिक सुधारों के जनक हैं मनमोहन सिंह

वाशी पुलिस थाना अधिकारी मुताबिक पीड़ित जब बेहोश होने लगा तब आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस अधिकारी का कहना है कि समझा जाता है कि आरोपी 25 से 30 साल की उम्र के थे। पुलिस को आशंका है कि संभवत: मादक पदार्थ के सेवन के कारण संदिग्ध नशे में थे।

यह भी पढ़ें...देश को 3 महीने में मिलेगा नया आर्मी चीफ, ये नाम हैं सबसे आगे

पीड़ित युवक बेहोश होने से पहले किसी तरह से मुख्य सड़क पर आया। अधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीर उसे पास के अस्पताल ले गये। उन्होंने बताया कि एक निजी अस्पताल में पीड़ित का ऑपरेशन कराया गया।

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Tags:    

Similar News