सिर कटा शव झारखंड में बना पहेली, पुलिस नहीं ढूंढ पाई अब तक कोई सुराग

सिर कटा शव को लेकर जिस दंपत्ति ने अपनी बेटी होने का दावा किया है। पुलिस उस रास्ते पर भी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को चंदवे के रहने वाले शेख बिलाल की तलाश है। बताया जा रहा है कि, मृतक से बिलाल ने दूसरी शादी की थी।

Update: 2021-01-12 08:23 GMT
सिर कटा शव झारखंड में बना पहेली, पुलिस नहीं ढूंढ पाई अब तक कोई सुराग

झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में 03 जनवरी को युवती का सिर कटा नग्न शव बरामद किया गया था। धड़ से अलग होने की वजह से अबतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच एकबार फिर पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र में युवती का सिर तलाश करना शुरू किया है। इस मामले में दंपत्ति ने युवती की पहचान करते हुए उसे अपनी बेटी बताया है। हालांकि, डीएनए रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। इस बीच रांची पुलिस ने सूचना देने पर 5 लाख रुपए इनाम राशि की घोषणा भी की है लेकिन अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं।

पुलिस को शेख बिलाल की तलाश

सिर कटा शव को लेकर जिस दंपत्ति ने अपनी बेटी होने का दावा किया है। पुलिस उस रास्ते पर भी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को चंदवे के रहने वाले शेख बिलाल की तलाश है। बताया जा रहा है कि, मृतक से बिलाल ने दूसरी शादी की थी। हालांकि, वारदात से कुछ दिन पहले युवती अपने मायके आ गई थी। कुछ दिनों बाद ही युवती घर से लापता हो गई। इस बाबत परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया था। रांची पुलिस ने इश्तेहार जारी करते हुए शेख बिलाल के बारे में सूचना देने वाले को नक़द इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही उसकी तस्वीर और पुलिस पदाधिकारियों का फोन नंबर जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: प्रियंका ऐसे बनीं 21वीं सदी की इंदिरा, जानें जिंदगी के अनछुए पल

युवती से दुष्कर्म की आशंका

ओरमांझी थाना क्षेत्र में युवती का नग्न शव बरामद किया गया था। लिहाज़ा, युवती के साथ रेप की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने युवती का दो बार पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा का कहना है कि, फिलहाल, जांच चल रही है। ऐसी स्थिति में किसी बात का खुलासा करना मुनासिब नहीं होगा।

हत्या और भाजपा का आंदोलन

युवती का सिर कटा शव बरामद होने के बाद भाजपा लगातार हेमंत सरकार पर हमला कर रही है। पिछले चार दिनों से राजभवन के पास धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बीजेपी महिला मोर्चा की नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात भी की है। राज्यपाल ने महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा पर अपनी चिंता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद बोले: बिचौलिए और नकली किसान कर रहे हैं आंदोलन, बंद हो नाटक

गुस्से का शिकार बने सीएम

युवती का शव बरामद होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिला पर हमला भी किया गया है। रांची में कारकेड को भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। मामला इतना हाई प्रोफाइल हो चुका है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसमें एक आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी हैं। इस मामले को लेकर रांची उपायुक्त और एसएसपी को शो कॉज भी किया गया है।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News