मंदिर में गैंगरेप: बदायूं जैसी घटना फिर, हालत देख कांपे लोग
मंदिर में निर्माण मजदूर के रूप में काम करने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।;
नई दिल्ली: गैंगरेप जैसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं, उत्तरप्रदेश के बदायूं के एक मंदिर में हुई जघन्य वारदात की तरह अब तमिलनाडु के नागपट्टिनम में भी मंदिर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। वहां श्रमिक के रूप में काम करने वाली एक विधवा महिला इसकी शिकार हुई।
निर्माण मजदूर के रूप में काम करने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि मंदिर में निर्माण मजदूर के रूप में काम करने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात इन दोनों लोगों ने अपनी बहन के घर की ओर जा रही महिला का पीछा किया और कथित तौर पर उसे चाकू की नोक पर मंदिर में घसीटा।
इलाके में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया
पुलिस ने बताया कि वहां दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटनास्थल से भाग गए। उन्होंने कहा कि महिला को कई चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। इलाके में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया और उसे नागपट्टिनम जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी देखें: चाची की खतरनाक साजिश: दो बहनों के साथ किया ऐसा कांड, जानकर उड़ जाएंगे होश
घटना के बारे में खुलासा नहीं करने की धमकी दी गई
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कहा कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। पूजा स्थल में उसे घसीटने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में खुलासा नहीं करने की धमकी दी गई। दोनों ने उसके पास जो पैसे थे, वह भी लूट लिए। मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं।
ये भी देखें: मध्य प्रदेश में भीषण हादसा: गर्म राख से भरा ट्रॉला बस पर पलटा, कई शिक्षकों की मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बदायूं में बीते दिनों इसी तरह का मामला सामने आया था जिसमें मंदिर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की जघन्य वारदात हुई है। मामले में मंदिर के पुजारी व अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।