अब यहां के मुख्यमंत्री को हटाने की उठी मांग, चुनावों को लेकर दिया बड़ा बयान

उत्तराखंड के बाद अब पार्टी से दक्षिण के राज्य कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदलने की मांग जोर से उठने लगी है। इस पर कर्नाटक के भाजपा(BJP) विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री 100 फीसदी बदला जाना चाहिए।

Update: 2021-03-21 06:56 GMT
उत्तराखंड के बाद अब पार्टी से दक्षिण के राज्य कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदलने की मांग जोर से उठने लगी है। इस पर कर्नाटक के भाजपा(BJP) विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री 100 फीसदी बदला जाना चाहिए।

बेंगलुरू। उत्तराखंड में अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने मुख्यमंत्री बदला है। यहां त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह पार्टी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बनाया है। ऐसे में अब उत्तर भारत के उत्तराखंड के बाद अब पार्टी से दक्षिण के राज्य कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदलने की मांग जोर से उठने लगी है। इस पर कर्नाटक के भाजपा(BJP) विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री 100 फीसदी बदला जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें... थर्राई धरती आजः देश में भूकंप के झटके फिर लगे, इतनी रही तीव्रता

जनता दल सेक्यूलर के साथ गठबंधन

कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा कि हम इस सीएम (येद्दियुरप्पा) के साथ चुनाव में नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि इस बात से जनरल सेक्रेटरी भी अवगत होंगे। आगे बीजेपी विधायक ने कहा कि यदि पार्टी यहां सर्वाइव करना चाहती है तो मुख्यमंत्री को बदलना होगा।

दरअसल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने अपने से कहीं अधिक कम सीटों वाले जनता दल सेक्यूलर के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रह गई बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने जेडीएस को मुख्यमंत्री पद भी दे दिया था।

ये भी पढ़ें...तेज रफ्तार बनी मौत का बुलावा: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत

सीएम पद से इस्तीफा

ऐसे में एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने लेकिन ये सरकार विधायकों के असंतोष और इस्तीफे के कारण अल्पमत में आ गई। कुमारस्वामी को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं कुमारस्वामी के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने सरकार बनाई और बीएस येद्दियुरप्पा मुख्यमंत्री बने।

वहीं अब भाजपा(BJP) में भी मुख्यमंत्री को लेकर असंतोष दिखने लगा है। बसनगौड़ा यतनाल ने खुलकर मुख्यमंत्री बदलने की मांग कर नई चर्चा को जन्म दे दिया है। जिससे भ्रष्टाचार की जांच की मंजूरी मिल गई है।

ये भी पढ़ें...खंडाला गर्ल का जन्मदिनः फैंस के दिलों पर रानी का राज, आज देंगी खास तोहफा

Tags:    

Similar News