पाकिस्तान ने दो भारतीयों को यहां से किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित रूप से देश में अवैध प्रवेश के लिये सोमवार को भारत के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। '

Update: 2019-11-18 16:50 GMT

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित रूप से देश में अवैध प्रवेश के लिये सोमवार को भारत के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। 'जियो न्यूज' की खबर के अनुसार भारतीय नागरिकों की पहचान मध्य प्रदेश के निवासी प्रशांत और तेलंगाना के रहने वाले दारीलाल के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान ने भारत को दहलाने के लिए रची बड़ी साजिश, सेना ने उठाया ये बड़ा कदम

मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि गिरफ्तार दो नागरिकों में से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसे आतंकी हमला करने के लिए तो नहीं भेजा गया है।

इससे पहले अगस्त में पाकिस्तानी पुलिस ने पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान शहर से राजू लक्ष्मण नाम के शख्स को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था।

बाद में उसे खुफिया एजेंसियों को सौंप दिया गया था। आरोपों के मुताबिक उसने बलूचिस्तान प्रांत से प्रवेश किया था। पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को भी यहीं से गिरफ्तार करने का दावा किया गया था।

ये भी पढ़ें...कठघरे में पाकिस्तान, अपने ही लोगों ने उजागर किया भारत के प्रति उनका मंसूबा

Tags:    

Similar News