360 भारतीय कैदियों को 4 चरणों में रिहा करेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी प्रवक्ता फैसल ने कहा कि अगले मंगलवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा। इसके बाद भारतीय मछुआरों के दूसरे बैच को 15 अप्रैल को छोड़ा जाएगा। फिर 22 अप्रैल को 100 और मछुआरों को रिहा किया जाएगा।

Update: 2019-04-05 16:19 GMT
फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों पहले भारतीय सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान द्वारा रिहा करने के बाद अब पाकिस्तान से एक और बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने मानवीय आधार पर 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें- UPSC सिविल परीक्षा के नतीजे घोषित, कनिष्क कटारिया ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि पाकिस्तान की जेल में बंद ये कैदी अपनी सजा काट चुके हैं। इन भारतीय कैदियों को अगले सोमवार से रिहा किया जाएगा। पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय कैदी सजा काट रहे हैं। इसमें से 483 मछुआरे हैं।

इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी प्रवक्ता फैसल ने कहा कि अगले मंगलवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा। इसके बाद भारतीय मछुआरों के दूसरे बैच को 15 अप्रैल को छोड़ा जाएगा। फिर 22 अप्रैल को 100 और मछुआरों को रिहा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अवैध इंटरनेट कालिंग के आरोपी को कोर्ट ने दिया तीन दिन की पुलिस कस्टडी में

डॉ मोहम्मद फैसल ने कहा कि 5 मछुआरों समेत 60 भारतीय नागरिकों के आखिरी बैच को 29 अप्रैल को छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जेलों 347 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं, जिनमें से 98 पाकिस्तानी मछुआरे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भारत भी पाकिस्तानी कैदियों को सौहार्द के आधार पर रिहा करेगा।

Tags:    

Similar News