पाकिस्तानी दूल्हन तैयार: PM मोदी से लगाई गुहार, दर्द-ए-दिल का सुनाया हाल

भारत-पाकिस्तान की सरकारों में हमेशा नोक-झोंक और तनातनी बनी रहती है। दोनों देशों के रिश्तों में बीते कई सालों से दरारे पड़ी हुई है। इन सब उलझनों के चलते कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जिसके लिए सरहदे कोई मायने नहीं रखती हैं।

Update: 2020-06-25 09:38 GMT

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान की सरकारों में हमेशा नोक-झोंक और तनातनी बनी रहती है। दोनों देशों के रिश्तों में बीते कई सालों से दरारे पड़ी हुई है। इन सब उलझनों के चलते कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जिसके लिए सरहदे कोई मायने नहीं रखती हैं। एक मामला सामने आया है। यहां जालंधर के रहने वाले कमल कल्याण और सरहद पार रहने वाली पाकिस्तानी सुमाइला प्रेम के बंधन में तो बंध ही चुके हैं, अब शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं।लेकिन दोनों देशों की सरहदों की दूरी और महामारी की वजह से इनकी गांठ जुड़ नहीं पा रही है।

ये भी पढ़ें...बदला स्कूलों का पैटर्न: हुआ ये बड़ा ऐलान, देश भर में होगा लागू

2018 में उनकी सगाई हुई

शादी करने के लिए पाकिस्तान की दुल्हन सुमाइला ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी से जालंधर के रहने वाले लड़के यानी दूल्हा कमल से शादी करने को वीजा देने की गुहार लगाई है। दुल्हन सुमाइला लाहौर के जोहनाबाद की रहने वाली है और जालंधर के कमल कल्याण की 2018 में उनकी सगाई हुई थी। और इसी साल दोनों मार्च में शादी करने वाले थे।

इसी साल मार्च में शादी के लिए पाकिस्तान की सुमाइला और उनके कुछ परिवारावलों को पाकिस्तान से जालंधर आना था। लेकिन लॉकडाउन और महामारी की वजह से दोनों की शादी का इंतजार काफी ज्यादा होता जा रहा है।

और इधर, पाकिस्तानी सुमाइला को भारत आने के लिए वीजा नहीं मिल पा रहा है, हालांकि उसके सारे कागजात बिल्कुल तैयार हैं।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान हमले को तैयार: परमाणु बम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, अलर्ट हुआ भारत

रिश्ता पिछले 5 साल से चल रहा

जालंधर के रहने वाले दूल्हा कमल कल्याण मधुबन कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका यह रिश्ता पिछले 5 साल से चल रहा है और उनके पिता की रिश्तेदारी भी पाकिस्तान में है, जिसके कारण यह रिश्ता परवान चढ़ा है।

एक बार भी सुमाइला से नहीं मिले

आगे उनका कहना है कि वह अब तक एक बार भी सुमाइला से नहीं मिले बल्कि सगाई भी वीडियो कॉल के जरिए ही हुई है। कमल ने भी अब भारत सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द सुमाइला को भारत आने के लिए वीजा दे, जिससे अब वह दोनों शादी के बंधन में बंध सकें।

ये भी पढ़ें... बड़ा फैसला: इन नागरिकों के लिए बंद हुए होटल-गेस्ट हाउस के दरवाजे

इस रिश्ते को सबकी हां मिल गई

साथ ही कमल कल्याण की माता जी सुदेश का कहना है कि जब उनको इस रिश्ते के बारे में पता चला तो वह पहले तो अपने बेटे पर काफी नाराज हुईं फिर बाद में दोनों परिवारों की ओर से इस रिश्ते को सबकी हां मिल गई। अब वो चाहते हैं कि किसी तरह लड़की को वीजा मिल जाए और वह भारत आ जाए, जिससे दोनों की शादी की जा सके।

शादी के बारे में बताते हुए कमल के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि उनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में है और सुमाइला उनकी ही एक रिश्तेदार की बेटी है। उनका कहना है कि सुमाइला चाहती है कि वह भारत में ही आकर रहे।

ऐसे में दोनों परिवारों की सरकार से मांग है कि जितनी जल्दी संभव हो सके सुमाइला को भारत आने के लिए वीजा मिल जाए। जिससे दूल्हा-दूल्हन अपनी जिदंगी खुशी-खुशी बिता सकें।

ये भी पढ़ें... बारिश की चेतावनी: यूपी-दिल्ली समेत यहां मानसून की दस्तक, अलर्ट जारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें ।

Tags:    

Similar News