Anju Nasrullah: अंजू को PAK स्टार कंपनी के मालिक ने गिफ्ट किया 40 लाख का प्लॉट, नौकरी देने का भी किया ऐलान

Anju Nasrullah: पाकिस्तान के जाने माने बिजनेसमैन ने अंजू को एक प्लॉट गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

Update: 2023-07-29 12:02 GMT
Anju Gets Rs 40 Lakh House As A Gift In Pakistan (Image- Social Media)

Anju Nasrullah: पाकिस्तान के जाने माने एक बिजनेसमैन ने अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला को एक प्लॉट गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ ही मदद के तौर पर एक चेक और नौकरी देने का वादा किया है। चेक कितने रुपये का दिया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

अंजू हमारी जिम्मेदारी है

पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी खुद राजधानी इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नसरुल्ला के घर पहुंचे थे। अंजू को गिफ्ट देने के दौरान उन्होंने कहा कि दूसरे मुल्क से आई महिला ने हमारा इस्लाम अपनाया है। इसलिए उसे किसी भी तरह की कोई कमी या परेशानी नहीं होनी चाहिए। ये देखना हमारी जिम्मेदारी है।

बिजनेमैन अब्बासी ने बताया कि उनकी पाक सिटी कंपनी एक रियल एस्टेट कंपनी है। हमारी कंपनी के बोर्ड मेंबर्स ने तय किया कि अंजू उर्फ फातिमा प्लॉट दिया जाए। जिसके बाद उसे शहर में 10वीं मंजिल पर (272.251 वर्ग फीट) साइज का प्लॉट दिया गया है। अंजू के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उसे पाक स्टार ग्रुप नौकरी और घर बैठे सैलरी देगा।

अंजू का तहेदिल से इस्तकबाल

बिजनेसमैन अब्बासी ने इस्लाम में शामिल होने के लिए अंजू का तहेदिल से इस्तकबाल किया। पाकिस्तानी सरकार से भी अंजू और नसरुल्ला की फैमिली को सपोर्ट करने का कहा। इसके अलावा पाकिस्तान के दूसरे अमीर लोगों से भी अंजू को तोहफे देने की गुजारिश की।

मोहसिन खान अब्बासी ने कहा कि हमें भारत से पाकिस्तान अंजू उर्फ फातिमा को अच्छा महसूस कराने की कोशिश करनी चाहिए। ताकि अंजू को देखकर दूसरे लोग इस्लाम अपनाएं। उन्होंने पाकिस्तान के जिम्मेदार लोगों से कहा कि अंजू को कभी यह महसूस न हो कि वह किसी और मुल्क में आई है। उसे ऐसा महसूस न हो कि कैसे मजहब में आ गई। वह कभी अकेला महूसस न करें। हमें इसका ख्याल रखना है।

अंजू के भारत न लौटने की आशंका

ऐसे में अब अंजू के भारत न लौटने की आशंका जताई जा रही है। अंजू एक इंटरव्यू में भी भारत वापस न लौटने की ओर इशारा कर चुकी है। अंजू ने कहा था कि भारत में उसके लिए कुछ नहीं बचा है। इसके अलावा कहा था कि भारत में उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Tags:    

Similar News