दिग्गजों की Makar Sankranti: किसी ने उड़ाई पतंग, कोई हुआ कार्यक्रम में शामिल

आज मकर संक्रांति के पर्व पर देश के दिग्गजों ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। 

Update: 2021-01-14 13:41 GMT
दिग्गजों की Makar Sankranti: किसी ने उड़ाई पतंग, कोई हुआ कार्यक्रम में शामिल

नई दिल्ली: देशभर में आज मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही धूम धाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। हर राज्य में अपनी संस्कृति के हिसाब से इसका नाम अलग-अलग है। जैसे कि कर्नाटक में इसे संक्रांति कहते हैं, तो वहीं तमिलनाडु और केरल में यह पोंगल नाम से जाना जाता है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा में माघी तो गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण नाम से मशहूर है। उत्तराखंड में उत्तरायणी और असम में बिहू के नाम से यह पर्व मनाया जाता है। वैसे पंजाब में इसे लोहड़ी के नाम से सक्रांति के एक दिन पहले ही मना लिया जाता है।

PM ने चार भाषाओं में दी बधाई

देशभर में अलग-अलग नाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार पर देश के दिग्गजों ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र की बात की जाए तो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से चार भाषाओं में देश की जनता को संक्रांति की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल, जहां वैक्सीन का शुरू होगा रजिस्ट्रेशन







अमित शाह ने इस तरह दी बधाई

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कई भाषाओं ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही वो उत्तरायण के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। साथ ही जगन्नाथ मंदिर (अहमदाबाद) में गौ पूजन भी किया। यही नहीं अहमदाबाद में उन्होंने मकर सक्रांति कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और पतंग उड़ाई।





यह भी पढ़ें: LAC से बड़ी खबर: सेना पड़ सकती है मुसीबत में, चीन के पास ये 3D Map

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

वहीं बात करें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तो उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये यही मंगलकामना है।



राहुल ने तमिलनाडु में पोंगल में लिया हिस्सा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह सभी को संक्रांति की शुभकामनाएं दी और साथ ही पोंगल में शामिल होने के लिए तमिलनाडु पहुंचे। इस दौरान उनका धूमधान से स्वागत हुआ। साथ ही उन्होंने Madurai में सभी के साथ मिलकर भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।





प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी को दी बधाई

इनके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सभी देशवासियों को संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।



अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आएं। ईश्वर से कामना है कि आप खुश रहें, स्वस्थ रहें।



वहीं भारतीय जनता पार्टी के अक्ष्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) आज पोंगल में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे हैं।





यह भी पढ़ें: Newstrack Top 5 खबरें: राहुल-नड्डा की मकर संक्रांति से लेकर SC की कमेटी तक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News