PM Modi Jharkhand Visit: 'झारखंड के तीन दुश्मन, JMM, RJD और कांग्रेस', विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi Jharkhand Visit: अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को झारखंड से नफरत है।

Report :  Network
Update:2024-09-15 14:57 IST

PM Modi Jharkhand Visit (Pic: Social Media)

PM Modi Jharkhand Visit: पीएम मोदी आज झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। लोगों ने पीएम मोदी का टॉर्च जलाकर स्वागत किया। पीएम ने करमा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज झारखंड को छह नई वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी विपक्ष पर हमलावार नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं, जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। 

विपक्ष पर जमकर हमला

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस ही झारखंड के दुश्मन हैं। आरजेडी पर आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि आज भी आरजेडी झारखंड राज्य के निर्माण का बदला ले रही है। उन्होंने लोगों से झारखंड के दुश्मनों को पहचानने की अपील की। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस दिल्ली में कई वर्षों तक सरकार में रही मगर इन्होंने दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। इसके साथ ही उन्होंने जेएमएम पर भी हमला बोला। पीएम ने कहा कि जेएमएम उन लोगों के साथ है जो आदिवासियों के जंगल, जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे बड़ा मुद्दा घुसपैठ का है। हाई कोर्ट ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

झारखंड और भाजपा का रिश्ता चुनावों का नहीं 

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरा विपक्ष भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो गया था। मगर आप लोगों के आशीर्वाद से हम उन सब पर भारी पड़े। पीएम ने कहा कि देश को मोदी पर भरोसा है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि झारखंड और भाजपा का रिश्ता सिर्फ चुनाव का नहीं है। यह रिश्ता दिल का है, यह रिश्ता अपना है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है। पीएम ने कहा कि भाजपा को ही झारखंड के विकास की सबसे ज्यादा चिंता है। 

घुसपैठियों के साथ जेएमएम

पीएम मोदी ने आदिवासियों के घटती आबादी पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा की यहां के लोगों की जमीनें हडपी जा रही हैं। घुसपैठियों की वजह से बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ रहा है। यह झारखंड के गांव और शहर में घुस गए हैं। इनकी वजह से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जेएमएम के लोगों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी घुसपैठियों के साथ खड़ी है। पीएम ने कहा सच्चाई यह है कि जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।

जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया 

पीएम ने कहा कि घुसपैठिए और कट्टरपंथी जेएमएम को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भूत घुसने के बाद पार्टी का तुष्टीकरण का एजेंडा बन जाता है। यह लोग दलित आदिवासी, पिछडा समाज के विकास के लिए कुछ नहीं करते। पीएम ने कहा कि इन दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। यह लोग मजहब के नाम पर वोट चाहते हैं। मगर आप लोगों को ऐसा न करके भाजपा को मजबूत करना होगा। 

Tags:    

Similar News