उद्धव के CM बनते ही बुरे फंसे देवेंद्र फडणवीस, कोर्ट ने भेजा समन

उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मुश्किलों में फंस गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट ने समन भेजा है। फडणवीस पर अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप है।

Update: 2019-11-29 06:38 GMT

नई दिल्ली: उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मुश्किलों में फंस गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट ने समन भेजा है। फडणवीस पर अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप है।

वकील सतीश उके ने आरोप लगाया है कि फडणवीस ने अपने हलफनामे में दो आपराधिक मुकदमों की जानकारी को छिपाई।

यह भी पढ़ें...प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR, बीजेपी ने किया तलब, करेंगी बड़ा ऐलान

बता दें कि इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने देवेंद्र फडणवीस को राहत दे दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नागपुर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फडणवीस के खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले पर नागपुर सदर थाने के इंस्पेक्टर महेश बंसोड़े ने बताया कि समन पूर्व मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढ़ें...ये सवाल सुनकर आगबबूला हुए CM उद्धव ठाकरे, लिया ये बड़ा फैसला

मजिस्ट्रेट एसडी मेहता ने कहा कि जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 125 ए के तहत देवेंद्र फडणवीस को नोटिस जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मुकदमे सन 1996 और 1998 में दर्ज हुए थे। हालांकि दोनों ही मामलों में आरोप तय नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें...INX मीडिया केस: चिदंबरम के साथ काम कर चुके ये 6 अधिकारी आज कोर्ट में होंगे पेश

उके ने आरोप लगाया था कि फडणवीस ने नामांकन के दौरान दिए अपने शपथ पत्र में इन दोनों ही मामलों का जिक्र नहीं किया है। बता दें कि उके की याचिका पर लोवर कोर्ट ने 4 नवंबर को भी नोटिस जारी किया था। हाईकोर्ट ने लोवर कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी।

Tags:    

Similar News