किसान महापंचायत: प्रियंका गांधी ने कहा- एक कदम मत हटिए, हम आपके साथ

कृषि कानूनों के मामले पर सड़क से लेकर संसद तक संग्राम चल रहा है। इस बीच यूपी के सहारनपुर में किसानों की महापंचायत में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं। अपने संबोधन में प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Update:2021-02-10 14:30 IST
किसान महापंचायत: प्रियंका गांधी ने कहा- एक कदम मत हटिए, हम आपके साथ

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के मामले पर सड़क से लेकर संसद तक संग्राम चल रहा है। इस बीच यूपी के सहारनपुर में किसानों की महापंचायत में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं। अपने संबोधन में प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही किसानों से कहा कि ये आपकी जमीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिए। हम आपके साथ हैं।

एक कदम मत हटिए, हम आपके साथ: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका, चीन, पाकिस्तान गए, लेकिन जिस शहर में रहते हैं उसके बॉर्डर पर नहीं पहुंच पाए। अपने संबोधन में प्रियंका ने कहा कि ये आपकी जमीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिए। हम खड़े हैं, जब तक ये बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए। जब कांग्रेस की सरकार आएगी ये सभी बिल वापस होंगे और आपको समर्थन मूल्य का पूरा दाम मिलेगा। हम आपको धर्म और जाति के नाम पर तोड़ेंगे नहीं, आपका बंटवारा नहीं करेगें, हम आपको जोड़ेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा पीएम ने संसद में किसानों का अपमान किया



प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों का अपमान किया, उनको आंदोलनजीवी भी कहा। इसका क्या मतलब है? किसान आंदोलन कर रहे हैं अपने देश की मिट्टी के लिए, अपने बेटे के लिए जो सीमा पर खड़ा है। उसको देशद्रोही कहने वाला, उसका मजाक उड़ाने वाला, उसको आतंकवादी कहने वाला देश भक्त कभी नहीं हो सकता।

बड़े-बड़े वादे करते है, लेकिन शब्द खोखले हैं

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 16000 करोड़ के 2 हवाई जहाज ले लिए और 20000 करोड़ संसद के सुंदरीकरण में खर्च कर दिया लेकिन किसानों का बकाया 15000 करोड़ आज तक नहीं दिया। जाग जाइए, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिए कुछ नहीं करेगें। ये बड़े-बड़े वादे करते है, लेकिन उनके शब्द खोखले हैं।

उद्योगपतियों के लिए धड़कता है दिल

सहारनपुर में किसानों की महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा कि 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो उद्योगपतियों के लिए धड़कता है। इस कानून के जरिेए सरकार किसानों को मारना चाहती है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है।

सहारनपुर महापंचायत में पहुंचीं प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर के चिलकाना में किसानों की महापंचायत में पहुंच चुकी हैं। थोड़ी देर में किसानों को संबोधित करेंगी।

रायपुर खानगाह दरगाह में पहुंची प्रियंका गांधी



काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर जनपद मे सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद नजदीक ही के गांव रायपुर में स्थित रहीमी खानकाह शाह अब्दुर्रहीम पर पहुंची हैं जहां उन्होंने मजार की जियारत की और दुआ कराई। ये पहली बार है जब कोई राजनैतिक हस्ती खानकाह रहीमी रायपुर मे आयी है। यहां के प्रबंधन ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को खानकाह रहीमी का रायपुर का मुख्तसर परिचय का एक फ्रेम किया हुआ तस्वीर भी सौंपी।

आपको बता दे कि खानकाह रहीमी रायपुर की भारतीय उपमहाद्वीप में एक महान सुधारक और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण पहचान रही है। दोआबा और माउंट शिवालिक के पैर के बीच कस्थान के कारण रायपुर और इसके इर्द गिर्द के इलाके बहुत खुबसुरत हैं। इस खानकाह की नींव हजरत मौलाना शाह अब्दुल रहीम रायपुरी ने वर्ष 1882 में रखी थी।

ये भी देखें: हिल उठी RSS: चली तड़ातड़ गोलियां, चंदा इकट्ठा करने निकले थे संचालक

उन्हें उनके पहले शेख और मुर्शीद हज़रत मियाँ अब्दुल रहीम सहारन पुरी द्वारा इस क्षेत्र के मुसलमानों की धार्मिक लापरवाही और दुर्दशा को देखकर यहाँ भेजा गया था। देश की आजादी की मुहिम मे चला रेशमी रूमाल आन्दोलन मे इस खानकाह की अहम भूमिका रही थी। 1919 में हज़रत मौलाना शाह अब्दुल रहीम रायपुरी की मृत्यु के बाद, उनके शिष्य हज़रत मौलाना शाह अब्दुल कादिर रायपुरी ने इस खानकाह के मिशन धार्मिक जागृति, इस्लामी वर्चस्व और अल्लाह के साथ संबंध को ही जारी रखा।

आपके समय, इस खानकाह का दायरा ओर व्यापक हो गया और एक विश्व को इससे लाभ हुआ।1962 में हजरत मौलाना शाह अब्दुल कादिर रायपुरी की मृत्यु और उनके शिष्य व उत्तराधिकारी हजरत मौलाना शाह अब्दुल अजीज रायपुरी के 1947 के बाद पाकिस्तान मे बसने के बाद, यह खानकाह एक रेहबर को खोकर वीरान होगयी ओर भारत में इसकी केंद्रीयता, कार्यक्षमता और सेवाओं पर असर पड़ा है।

रिपोर्ट- नीना जैन, सहारनपुर

सहारनपुर में हज़ारों साथी बड़ी संख्या में मौजूद

Full View

अभी कुछ देर में शुरू होगी महापंचायत



कांग्रेस को मां शाकम्भरी देवी की याद आयी

ये पहली बार है जब कांग्रेस को मां शाकम्भरी देवी की याद आयी होगी। जबकि भाजपा ने चुनाव प्रचार की शुरुआत माता के चरणो मे शीश नवांकर ही शुरू करती है। अब पश्चिम उत्तर प्रदेश मे जय जवान जय किसान स्लोगन के सहारे राजनैतिक जमीन मजबूत करने वोटरो को लुभाने की कवायद शुरू की है।तो भाजपा की तर्ज पर मां के चरणो मे शीश झुका आशीर्वाद लेने पहुंच गयी प्रियंका गांधी। नम्बर एक बनने की चाह विधानसभा नम्बर एक से ही अपनी मुहिम की शुरुआत की है।

ये भी देखें: केंद्रीय बजट 2021-22 पर राज्यसभा में चर्चा शुरू, मेजर पोर्ट अथॉरिटीज बिल-2020 पारित

रायपुर खानका मे दुआ मांगने के बाद किसान पंचायत मे पहुंचेगी

वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के अन्तिम छोर तक कांग्रेस पहुंचे इस नजरिए को ही ध्यान मे रखते हुये बेहट से अगवानी कर चिलकाना सुल्तानपुर से किसान पंचायत की शुरुआत की है।आपको बता दे कि चिलकाना सुल्तानपुर सीमा से से राज्य हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा लगी यानि से पश्चिम उत्तर प्रदेश का अन्तिम छोर है। प्रियंका गांधी अब रायपुर खानका मे दुआ मांगने के बाद किसान पंचायत मे पहुंचेगी।

रिपोर्ट- नीना जैन, सहारनपुर

सहारनपुर में प्रियंका गांधी



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर पहुंच गई हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए हैं। अब से कुछ देर में प्रियंका किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगी।



बुलंदशहर में भी महापंचायत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी आज किसान महापंचायत होनी है, जिसे रालोद नेता जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। जयंत अबतक पश्चिमी यूपी की कई महापंचायतों में हिस्सा ले चुके हैं।

ये भी देखें: सहारनपुर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, किसानों को बताया केंद्रीय बजट के फायदे

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News