सिखों के साथ विशेष संबंधः प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार का

प्रधानमंत्री मोदी ने सिख विरासत पर गर्व जताया है। इसके अलावा इस बुकलेट में जलियांवाला बाग स्मारक, मुश्किल वक्त में मदद का हाथ, पाकिस्तान के सिखों के साथ समन्वय, जम्मू कश्मीर में सिखों के अधिकार सुनिश्चत कराने का उल्लेख है।

Update: 2021-01-12 07:07 GMT
सिखों के साथ विशेष संबंधः प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार का

रामकृष्ण वाजपेयी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपने कैम्पेन का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार का, सिखों के साथ विशेष संबंध पर एक बुकलेट हिन्दी, इंगलिश और पंजाबी में जारी की है। इस बुकलेट की शुरुआत कई रंगीन चित्रों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले कौमी सेवा पुरस्कार के प्रमाणपत्र से की गई है। गौरतलब है कि भाजपा पहले ही पंजाब विधानसभा चुनाव सभी 117 सीटों पर लड़ने का एलान करके एकला चलो का नारा पहले ही बुलंद कर चुकी है।

किताब में इनको स्थान

विषय सूची के अनुसार पुस्तक की शुरुआत श्री दरबार साहिब के लिए एफसीआरए पंजीकरण से होती है। इसमें कर मुक्त लंगर, श्री करतारपुर साहिब गलियारा, श्रीगुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व, शिक्षाओं का प्रचार, दुनिया भर में 550वां प्रकाश पर्व चैप्टर दिये गए हैं। इसके बाद गुरु गोबिन्द सिंह का 350वां प्रकाश पर्व, गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व को स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जयंती स्पेशल: विवेकानंद की वो भविष्यवाणियां जो हुईं सच, जानिए अनसुनी बातें

नौवां चैप्टर ब्लैकलिस्ट से नाम हटाने को लेकर है। जिसमें यह बताया गया है कि दशकों से विदेशों में रहने वाले कुछ सिखों के लिए घर (भारत) आने के लिए वीजा हासिल करना मुश्किल था। क्योंकि उनका नाम ब्लैकलिस्ट या केंद्रीय प्रतिकूल सूची में था। इनमें अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा और कुछ अन्य देशों में रहने वाले सिखों के नाम शामिल थे। लेकिन मोदी सरकार ने 314 नामों वाली ब्लैकलिस्ट से 312 नामों को हटाकर इनके भारत आने का रास्ता खोल दिया है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

तीन दशकों बाद इंसाफ

दसवें चैप्टर में 1984 के सिख विरोधी दंगों को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताया गया है। जिसमें कहा गया है कि राजनीतिक तत्वों से निकलता के कारण अपराधी तीन दशकों तक बचते रहे लेकिन मोदी सरकार ने अब इसका रूख मोड़ दिया है। दंगों की जांच का दायरा बढ़ाया है। 300 मामलों को दोबारा खोला गया है। आरोप पत्र दाखिल किये जा रहे हैं। दो दोषियों में एक को मृत्युदंड व दूसरे को आजीवन कारावास दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को आजीवन कारावास। तीन हजार 328 पीड़ितों के प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मारे जाएंगें 10,000 पक्षी: लगातार मौतों से मचा हाहाकार, इंसानों के लिए बढ़ा खतरा

प्रधानमंत्री मोदी ने सिख विरासत पर गर्व जताया है। इसके अलावा इस बुकलेट में जलियांवाला बाग स्मारक, मुश्किल वक्त में मदद का हाथ, पाकिस्तान के सिखों के साथ समन्वय, जम्मू कश्मीर में सिखों के अधिकार सुनिश्चत कराने का उल्लेख है।

बुकलेट के अंत में एसजीपीसी चुनाव और सुधार, संयोजकता और संबंध, सिख युवाओं को सशक्त बनाना और अंत में पंजाब के विकास को रफ्तार जैसे बिन्दुओं को जगह दी गई है।

कुल मिलाकर भाजपा 1997 के बाद पहली बार अकेले चुनाव लड़ने जा रही है इसलिए पंजाब के लिए 2021 का साल काफी उठापटक का रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण प्रोग्राम, जानिए इसके बारे में सबकुछ

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News