राहुल गांधी को जाना था अमेठी दौरे पर, जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत

Update: 2017-10-01 10:47 GMT
rahul gandhi, plans, to visit amethi, local authorities, not possible

अमेठी: जिला प्रशासन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र अमेठी में जाने की इजाजत नहीं दी है। जिला प्रशासन ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उनका प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है।

बता दें, कि राहुल गांधी का अमेठी के लिए प्रस्तावित दौरा 4 अक्टूबर से शुरू होना है जो 6 अक्टूबर तक चलना है। राहुल गांधी के इस कार्यक्रम पर स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उसे आगे बढ़ाने की अपील की है।

कांग्रेस को लिखे पत्र में ये कहा

कांग्रेस पार्टी को इस संबंध में एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, 'जनपद में कई जगह 5 अक्टूबर तक दशहरा, मुहर्रम और दुर्गापूजा के कार्यक्रम होने हैं। जिसके चलते जिले की अधिकतर पुलिस कानून और सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है।' पत्र में लिखा गया है कि 5 अक्टूबर तक पुलिस बल व्यस्त रहेगा, ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में काफी असुविधा होगी। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अमेठी के सांसद का कार्यक्रम आगे बढ़ाने की अपील की है।



Tags:    

Similar News