ममता की मेगा रैली में नहीं शामिल होंगे राहुल, सोनिया और मायावती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ऐंटी-बीजेपी 'यूनाइटेड इंडिया रैली' में आज कोलकाता में विपक्षी दलों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस रैली में करीब 20 राजनीतिक दलों के नात शामिल होंगे। लेकिन ममता की इस रैली में बसपा प्रमुख मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी नहीं शामिल होंगी।

Update: 2019-01-19 06:08 GMT

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ऐंटी-बीजेपी 'यूनाइटेड इंडिया रैली' में आज कोलकाता में विपक्षी दलों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस रैली में करीब 20 राजनीतिक दलों के नात शामिल होंगे। लेकिन ममता की इस रैली में बसपा प्रमुख मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी नहीं शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें.....ISI की बड़ी साजिश का भंडाफोड़, RSS नेताओं की हत्या की तैयारी कर रहे 3 गिरफ्तार

कोलकाता के बिग्रेड मैदान में ममता की रैली

कोलकाता के बिग्रेड मैदान में ममता बनर्जी करीब 20 पार्टियों के साथ रैली करेंगी। 41 साल बाद कोलकाता में विपक्ष का इतना बड़ा जमावड़ा लग रहा है। बीजेपी ने इसे विपक्ष का डर कहा है। साल 1977 में ज्योति बसु ने यहीं से कांग्रेस के खिलाफ बिगुल बजाया था।

यह भी पढ़ें.....भय्यूजी महाराज खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा, युवती समेत 3 गिरफ्तार

इस रैली के जरिए ममता खुद को संयुक्त विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर स्थापित करना चाहती हैं। शायद इसी वजह से विपक्ष के दो नेताओं ने रैली से किनारा कर लिया है जो स्वयं को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानते हैं। ममता की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती नहीं शामिल होंगी। लेकिन आपको बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को ममता को पत्र लिखकर इस रैली को समर्थन दिया है।

ये बड़े नेता होंगे शामिल

इस रैली में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव (सपा), सतीश मिश्रा (बसपा), शरद पवार (एनसीपी), चंद्रबाबू नायडू (टीडीपी), एम.के. स्टालिन (डीएमके), एच.डी. देवेगौड़ा और उनके बेटे कुमारस्वामी (जेडीएस), मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), अरविंद केजरीवाल (आप), फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), तेजस्वी यादव (आरजेडी), अजीत सिंह और जयंत चौधरी (आरएलडी) हेमंत सोरेन (जेएमएम), शरद यादव (लोकतांत्रिक जनता दल) ने सहमति जताई है और अधिकतर नेता पहुंच भी गए हैं।

यह भी पढ़ें.....कोलकाता में ममता की मेगा रैली, विपक्ष का सबसे बड़ा जमावड़ा

इन दलों के साथ ही बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण शौरी रैली में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। हालांकि ओडिशा और तेलंगाना में सत्तारुढ़ बीजू जनता दल और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने इस रैली से दूर बनाई है। वहीं लेफ्ट फ्रंट ने इस रैली से खुद को दूर किया हुआ है।

Tags:    

Similar News