Manipur News: मणिपुर में CRPF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, तीन की मौत, आठ घायल

Manipur News: मणिपुर के इम्फाल में गुरुवार रात सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने गोलीबारी कर तीन साथियों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में आठ अन्य जवान घायल हो गए।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-13 22:34 IST

CRPF Jawan opens fire in Manipur camp, 2 dead, 8 injured (Photo: Social Media)

Manipur News: मणिपुर के इम्फाल में गुरुवार रात सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने गोलीबारी कर तीन साथियों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में आठ अन्य जवान घायल हो गए। आरोपी जवान संजय कुमार, 120वीं बटालियन का हवलदार था।

कैसे हुई घटना?

यह घटना इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ कैंप में रात करीब 8:20 बजे हुई। आरोपी जवान संजय कुमार, जो 120वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात था, ने अचानक अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी शुरू कर दी। उसने पहले एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर पर गोलियां चलाईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद संजय कुमार ने खुद को भी गोली मार ली।

घायलों का इलाज जारी

गोलीबारी में घायल हुए आठ जवानों को तुरंत इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।

फायरिंग की वजह अब तक अज्ञात

गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद या मानसिक तनाव का परिणाम माना जा रहा है। सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी कैंप पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। साथ ही, जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर तनाव कम करने के लिए संभावित कदमों पर भी विचार किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News