Rajasthan: सरेआम महिला के खोलता रहा कपड़े, चुपचाप खड़े देखते रहे लोग, मायावती ने ट्वीट कर साधा निशाना

Rajasthan Women Naked Case: वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति अपनी ही पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमा रहा है। वीडियो में महिला के चीखने की आवाजें आ रही है, वह छोड़ने की गुहार लगा रही है।

Update:2023-09-02 10:11 IST
Rajasthan Viral Video (सोशल मीडिया)

Rajasthan Women Naked Case: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद से एक महिला का निर्वस्त्र करने का बेहद ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर वीडियो शेयर करते हुए इसकी तुलना मणिपुर में वायरल हुए शर्मनाक वीडियो से कर रहे हैं। ये घटना 31 अगस्त की है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्टवीट कर अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई करना अति आवश्यक बताया। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के विषय में भी लिखा। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय की बात लिखी।

मायावती ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान के प्रतापगढ़ में महिला के साथ अभद्र/असभ्य व्यवहार की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। सरकारें इनकी रोकथाम के लिए बीएसपी सरकार जैसी कठोर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाती हैं, यह सोचने की बात है। विभिन्न राज्यों में इस प्रकार की जघन्य घटनाओं का लगातार होना अति-शर्मनाक है।

परिजनों से सीएम मिले

राजस्थान के प्रतापगढ़ जाकर पीड़ित महिला एवं परिवार से सीएम अशोक गहलोत मुलाकात की। घटना को लेकर विपक्ष लगातार गहलोत सरकार पर निशाना साध रहा है। वसुंधरा राजे ने भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछ हैं। अब तक प्रतापगढ़ घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, महज कुछ घंटों में 8 आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा ने बनाई कमेटी

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के बाद भाजपा ने कमेटी बनाई। बीजेपी की ये प्रदेश स्तरीय कमेटी घटनास्थल पर जाकर तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी। कमेटी में सांसद दीया कुमारी, विधायक शोभा चौहान और प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा शामिल हैं।

महिला चीखती रही और पति करता रहा निर्वस्त्र

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति अपनी ही पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमा रहा है। वीडियो में महिला के चीखने की आवाजें आ रही है, वह छोड़ने की गुहार लगा रही है। पति उसे जबरन पकड़कर भीड़ में ले जाता है और निर्वस्त्र करके महिला को भीड़ में घुमाता है। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहते हैं लेकिन सभी तमाशा देखते रहते हैं कोई भी महिला को नहीं बचाता है। इस दौरान महिला से मारपीट भी की गई और महिला को एक किलामीटर तक दूर गांव की नदी तक दौड़ाया गया।

आठ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि महिला की सादी डेड़ साल पहले प्रतापगढ जिले के धरियावाद थाना क्षेत्र के पहाड़ा गांव में हुई थी। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें से पुलिस ने पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला?

जानकारी के मुातबिक महिला की शादी के छह महीने के बाद ही उसे पड़ोस के गांव ऊपला कोटा का एक युवक भगा ले गया था। महिला साल भर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी तो उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले गए। इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसे निर्वस्त्र किया। पीड़ित महिला छह माह की गर्भवती भी बतायी जा रही है। घटना का संज्ञान लेते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर इन लोगों जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Tags:    

Similar News