अनोखी शादी: बग्घी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

हमेशा शादियों में दूल्हे कार या घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के घर जाते हुए देखा गया है। लेकिन राजस्थान के अलवर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां पर एक दलित दुल्हन बग्घी पर बैठकर दूल्हे के घर पहुंची थी।

Update: 2023-08-20 09:53 GMT

राजस्थान: हमेशा शादियों में दूल्हे को कार या घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के घर जाते हुए देखा गया है। लेकिन राजस्थान के अलवर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां पर एक दलित दुल्हन बग्घी पर बैठकर दूल्हे के घर पहुंची थी। वहां पर दुल्हन के स्वागत के लिए दूल्हा और उसका परिवार मौजूद था। फिर बाद में दूल्हा और दुल्हन दोनों साथ में विवाहस्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद: SC में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष के वकील ने फाड़ा नक्शा

लेकिन ये शादी केवल दुल्हन के बग्घी पर बैठने से ही खास नहीं थी, बल्कि इस शादी में कई संदेश भी दिए गए। जी हां, इस शादी को पूरी तरह से इको फ्रेंडली रखा गया था। जिसमें रिश्तेदारों को गिफ्ट में पौधे बांटे गए थे। वहीं शादी में मौजूद किसी भी बाराती और रिश्तेदारों को प्लास्टिक का यूज नहीं करने दिया गया। साथ ही शादी के कार्ड भी कपड़े पर प्रिंट कराए गए थे।

इस अनोखी शादी में सभी मेहमानों को पौधे और संविधान की पुस्तक बांटी गई थी। यहां तक की दुल्हे अजय ने गांव के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए गांव में निशुल्क सार्वजनिक लाइब्रेरी भी बनाई। अजय हैदराबाद में एक कंपनी में नौकरी करते हैं।

उन्होंने बताया कि, वो शादी के मौके पर गांव में निशुल्क सार्वजनिक लाइब्रेरी बनावा रहे हैं। अजय ने बताया कि, वो चाहते हैं कि गांव के युवा और लोग शिक्षित बने इसलिए वो ये शुरुआत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: World Food Day: जानें आखिर क्यों मनाया जाता है ये दिवस

Tags:    

Similar News