नेपाल: ओली ने फिर छेड़ा 'असली अयोध्या' का राग, राम मंदिर को लेकर कही ऐसी बात

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद चितवन की दुनिया भर में एक अलग पहचान बनेगी। ये स्थल हिंदुओं, पुरातत्वविदों, सभ्यता और सांस्कृतिक विशेषज्ञों के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बनकर उभरेगा।

Update: 2021-01-31 05:50 GMT
केपी शर्मा ओली ने चितवन में कहा कि राम के जन्मस्थान में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। भगवान राम की मूर्ति का निर्माण पहले ही हो चुका है।

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने फिर से असली अयोध्या का राग अलापना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस बार अपने बयान के जरिए भगवान राम के जन्मस्थान को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की है। ओली ने कहा है कि राम के जन्मस्थान में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

उन्होंने अपने भाषणों में जिस स्थान की ओर से इशारा किया। वह बीरगंज के पास स्थित एक जगह से है जिसे वे पहले भी असली अयोध्या बता चुके हैं।

उस वक्त उनके बयान पर न केवल भारत बल्कि नेपाल के नेताओं ने भी आपत्ति दर्ज कराई थी। उनकी जमकर किरकिरी भी हुई थी।

भारत-नेपाल सीमा को नेपाल सरकार ने खोला, इसलिए दस महीने से था बंद

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली(फोटो: सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

केपी शर्मा ओली ने चितवन में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अपने धड़े के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम के जन्मस्थान में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

उनका इशारा बीरगंज की ओर था। ओली बीरगंज के पास स्थित चितवन (अयोध्यापुरी) को भगवान राम का जन्मस्थान बताते आए हैं।

ओली ने कहा कि अयोध्यापुरी में राम मंदिर निर्माण के लिए एक मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। भगवान राम की मूर्ति का निर्माण पहले ही हो चुका है।

मां सीता की मूर्ति निर्माणाधीन है। अगले साल राम नवमी को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्यापुरी में एक भव्य तरीके से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा।

नेपाल: ओली ने फिर छेड़ा 'असली अयोध्या' का राग, राम मंदिर को लेकर कही ऐसी बात (फोटो:सोशल मीडिया)

नहीं सुधरेगा पाकिस्तान: भारत के मामलों में फिर घुसा, बाइडेन से की ये मांग

दुनिया भर से तीर्थयात्री अयोध्यापुरी में भगवान राम के दर्शन करने आएंगे: ओली

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का काम पूरा हो जाने के बाद यह क्षेत्र एक शानदार पर्यटन स्थल में बदल जाएगा। दुनिया भर से तीर्थयात्री यहां भगवान राम और मां सीता के दर्शन करने के लिए आएंगे।

इतना ही नहीं कई तीर्थयात्री इसे अपना गंतव्य स्थल भी बना लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद चितवन की दुनिया भर में एक अलग पहचान बनेगी। ये स्थल हिंदुओं, पुरातत्वविदों, सभ्यता और सांस्कृतिक विशेषज्ञों के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बनकर उभरेगा।

जानिए कौन हैं कुलभूषण जाधव, जिनके नाम पर पाकिस्तान बार-बार बोलता आया है झूठ

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर

Tags:    

Similar News