इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा- नेहरू-इंदिरा के बाद मोदी सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने की ओर

Update:2017-03-31 06:08 IST

नई दिल्ली: देश के जाने माने जानेमाने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे पहले के सफल प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का नाम लिया। गुहा ने कहा, कि 'पीएम मोदी का करिश्मा और प्रभाव जाति-धर्म की सीमा लांघ चुका है।'

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ये बातें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के 'इंडिया समिट' कही। गुहा ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की विशेषताओं को बताया। बोले, पीएम मोदी का प्रभाव और उनकी विस्तृत भारतीय दृष्टि ने उन्हें उसी राह पर ला खड़ा किया है जहां नेहरू और इंदिरा गांधी थीं।

मोदी की दृष्टि देश की सीमा के पार

गौरतलब, है कि इससे पहले भी रामचंद्र गुहा ने पीएम मोदी को भारतीय इतिहास का तीसरा सबसे सफल प्रधानमंत्री बताया था। उन्होंने कहा था, 'हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे सफल तीसरे प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं, या बन चुके हैं।' गुहा ने कहा था कि प्रभाव के साथ ही उनकी भारतीय दृष्टि भी देश की सीमा के पार जाती है।

गुहा ने आरोप भी लगाए

रामचंद्र गुहा ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद देश के किसी प्रधानमंत्री के पास ऐसा प्रभाव नहीं दिखा। इसके अलावा न तो संयम न ही वह करिश्मा ही पाया गया जो जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमा लांघ सके। गुहा ने उल्लेख किया कि जाति व्यवस्था और महिलाओं के साथ भेदभाव दो निर्विवाद सत्य हैं। अपनी बात रखते हुए गुहा ने आरोप लगाया कि भारतीय उपमहादेश में दोनों बड़े धर्मों इस्लाम और हिंदू में महिलाओं के साथ गंभीर भेदभाव किया गया है।

Tags:    

Similar News