Road Accident in Gurugram: गुरूग्राम में भीषण सड़क हादसा, कार सवार 4 लोगों की मौत, मृतकों में दुधमुहा बच्चा भी शामिल

Gurugram Road Accident : हरियाणा की साइबर सिटी गुरूग्राम एक भीषण सड़क हादसे से दहल उठा। देर रात हुए इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।

Update: 2023-07-05 07:49 GMT

Road Road Accident : गुरूग्राम. हरियाणा की साइबर सिटी गुरूग्राम एक भीषण सड़क हादसे से दहल उठा। देर रात हुए इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, सभी मृतक जिस कार में सवार थे, वो दिल्ली-जयपुर एनएच पर खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही एक कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कैंटर का भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग मंगलवार देर रात को यूपी के गाजियाबाद से राजस्थान के भिवाड़ी जा रहे थे। तभी हाईवे पर अचानक उनकी गाड़ी का चक्का पंक्चर हो गया। जिसके बाद कार चला रहे शख्स ने गाड़ी को हाईवे के किनारे पार्क कर टायर बदलने लगा। इतनी देर में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टाटा 407 कैंटर ने कार को जोर से टक्कर मार दी।

एनएच – 48 पर हुए इस हादसे में कार में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, क्षतिग्रस्त सेंट्रो कार कार की नंबर प्लेट दिल्ली की है। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक फरार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में तीन बच्चे शामिल

गुरूग्राम पुलिस ने बताया कि कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे थे। हादसे के बाद इनमें से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त 32 वर्षीय शताक्षी, 1 वर्षीय परी, 2 वर्षीय परीक्षा और 8 महीने के वेदांत के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान 50 वर्षीय पुष्पा, 27 वर्षीय रेणु, 11 वर्षीय चारू और 2 वर्षीय प्रेशर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Tags:    

Similar News