स्मृति ईरानी का दिखा नया रूप, तलवारबाजी करते देख दंग रह जाएंगे आप

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का शुक्रवार को एक अलग रूप दिखा। केंद्रीय मंत्री तलवारबाजी करते हुई दिख रही हैं। स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं जहां वह तलवारबाजी करते हुए नजर आईं।

Update: 2019-11-15 11:01 GMT

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का शुक्रवार को एक अलग रूप दिखा। केंद्रीय मंत्री तलवारबाजी करते हुई दिख रही हैं। स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं जहां वह तलवारबाजी करते हुए नजर आईं।

दरअसल गुजरात के भावनगर में स्वामीनारायण गुरुकुल में मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन हुआ था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें...दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण! देखिये दिन भर का घटनाक्रम

Full View

स्मृति ईरानी ने गुरुकुल की छात्राओं के साथ दोनों हाथो में तलवार लेकर तलवारबाजी के करतब दिखाए। गुरुकुल में झांसी की रानी का रास छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने पर स्मृति ईरानी ने दोनों हाथो में तलवार उठाया और रास करतब दिखाए।

स्मृति ईरानी हमेशा अपने कार्यों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान भी अपने संसदीय क्षेत्र में आग बुझाने के लिए पानी लेकर दौड़ते हुए दिखाई दीं। उनको हैंडपंप भी चलाते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें...झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानें क्यों?

बीजेपी के कार्यकर्ता की हत्या के बाद अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने उसके शव को कंधा दिया था। स्मृति ईरानी का यह वीडिया वायरल हो गया था जिसके बाद केंद्रीय मंत्री की लोगों ने खूब तारीफ की थी।

हाल ही में अमेठी के जिलाधिकारी रहे प्रशांत शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मृतक के पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिखे। इसके बाद अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने इस मामले में ट्वीट कर डीएम को संवेदनशील बनने की नसीहत दी थी।

यह भी पढ़ें...यूपी: एक्शन में योगी सरकार, घोटालों पर हो रही है सबसे बड़ी कार्रवाई

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि विनय शील एवं संवेदनशील बने हम, यही प्रयास होना चाहिए जनता के हम सेवक है, शासक नहीं। इसके बाद प्रदेश सरकार ने गुरुवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत शर्मा को हटा दिया।

Tags:    

Similar News